3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत का स्वच्छ खेल के प्रति संकल्प, वाडा प्रमुख से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत का स्वच्छ खेल के प्रति संकल्प, वाडा प्रमुख से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

सारांश

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने वाडा प्रमुख से मुलाकात में स्वच्छ खेल को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। यह बैठक एंटी-डोपिंग तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

भारत की एंटी-डोपिंग तंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता स्वच्छ खेल संस्कृति का विकास वाडा के साथ बढ़ता सहयोग डोपिंग उल्लंघनों की संख्या में बढ़ोतरी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी के अध्यक्ष विटोल्ड बांका से मुलाकात के बाद कहा कि भारत स्वच्छ खेल (क्लीन स्पोर्ट) को बढ़ावा देने और एंटी-डोपिंग तंत्र को मजबूती देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में वाडा अध्यक्ष के साथ उनकी उत्कृष्ट मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ खेलों की मजबूत संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रतिस्पर्धा की वास्तविक भावना सुरक्षित रहे।"

वहीं, वाडा प्रमुख बांका ने सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत में एंटी-डोपिंग प्रयासों को आगे बढ़ाने और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि खेलों की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रगति और सख्त अमल आवश्यक है।

इससे पहले बांका ने भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल एंटी-डोपिंग इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क के तहत संगठित डोपिंग और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करीबी सहयोग पर जोर दिया गया।

गौरतलब है कि वैश्विक एंटी-डोपिंग आंकड़ों में भारत पिछले साल चिंताजनक मामलों में शामिल रहा। वाडा की एक दशक लंबी स्टडी में भारत का स्थान दूसरा रहा। इसके साथ ही, लगातार तीसरे वर्ष देश में डोपिंग उल्लंघनों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, 3.6 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के साथ भारत में 260 'एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग्स' (एएएफ) सामने आए, जो प्रमुख खेल देशों में सबसे अधिक हैं।

मांडविया पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि डोपिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में संसद में उन्होंने कहा था कि एंटी-डोपिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की जांच क्षमता बढ़ाई जा रही है और इसमें सीबीआई जैसी एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुलाकात भारत के खेलों में एंटी-डोपिंग प्रयासों को मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ खेल का संकल्प भारत की खेल संस्कृति को नई दिशा देने में मदद करेगा।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत एंटी-डोपिंग के लिए क्या कदम उठा रहा है?
भारत एंटी-डोपिंग तंत्र को मजबूत करने और स्वच्छ खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय कर रहा है, जिसमें राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की जांच क्षमता बढ़ाना शामिल है।
वाडा के अध्यक्ष ने क्या कहा?
वाडा के अध्यक्ष विटोल्ड बांका ने भारत में एंटी-डोपिंग प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले