30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लियोनल मेसी अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लियोनल मेसी अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे?

सारांश

फीफा विश्व कप 2026 के संदर्भ में लियोनल मेसी का बयान उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ है। क्या मेसी अगले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे? आइए जानते हैं इस बड़े सवाल का जवाब।

मुख्य बातें

लियोनल मेसी ने विश्व कप 2026 खेलने की संभावनाओं पर चिंता जताई।
उनका बयान उनके फैंस के लिए निराशाजनक है।
टीम की वर्तमान स्थिति और खिलाड़ियों की मेहनत पर भी ध्यान दिया गया।

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 में खेलने की संभावनाओं को लेकर लियोनल मेसी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने उनके फैंस के बीच हैरानी और निराशा को बढ़ा दिया है। मेसी ने कहा है कि शायद वह अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे।

लियोनेल मेसी ने एक साक्षात्कार में कहा, "वह निश्चित रूप से अगला विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वह टीम का हिस्सा न हों। हां, जैसा मैंने कहा है कि मैं वहां रहना पसंद करूंगा और मैच लाइव देखूंगा। यह मेरे लिए खास होगा।"

मेसी ने कहा, "विश्व कप हमारे लिए बेहद खास है। हम इसे बिल्कुल अलग तरीके से जीते हैं। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, और यह सालों से दिख रहा है। लियोनेल स्कालोनी के आने के बाद से टीम और बेहतर हुई है। हर किसी की सोच एक जैसी है। यह जीतने वालों से भरी टीम है, जिनकी सोच मजबूत है। सभी जीतना चाहते हैं। आपने देखा होगा ट्रेनिंग में खिलाड़ी अपना सबकुछ दे रहे हैं। यही इस ग्रुप और इस नेशनल टीम की बहुत बड़ी ताकत है।"

उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद आपका विश्वास बढ़ता है और अगली प्रतियोगिता की तैयारी का जज्बा भी बढ़ता है। टीम विश्व कप में अपने खिताब की रक्षा के भरोसे के साथ उतरेगी। हालांकि खेल अनिश्चितता से भरा हुआ है। कोई भी दूसरी टीम हमारे लिए चीजों को मुश्किल बना सकती है।

लियोनेल मेसी 2026 में 39 साल के हो जाएंगे। पूरी संभावना है कि अगले साल विश्व कप खेलने के बाद मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे, लेकिन उनके अगले फुटबॉल का हिस्सा न होने वाले बयान ने दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैंस के बीच निराशा की भावना पैदा की है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को पिछला विश्व कप जीतवाया था। एक कप्तान के साथ-साथ एक खिलाड़ी के तौर पर भी उनकी अहम भूमिका रही थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम मेसी के इस बयान को गंभीरता से लेते हैं। वह केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि फुटबॉल के एक प्रतीक हैं। उनके शब्दों का प्रभाव न केवल उनके फैंस पर, बल्कि विश्व फुटबॉल पर भी पड़ता है। यह समय है जब हमें उनके करियर के अंतिम चरण का सम्मान करना चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या लियोनल मेसी अगला विश्व कप खेलेंगे?
लियोनल मेसी ने कहा है कि शायद वह अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनके फैंस के बीच निराशा का माहौल है।
मेसी ने विश्व कप को लेकर क्या कहा?
मेसी ने कहा कि वह अगला विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वह टीम का हिस्सा न हों।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले