26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुवाहाटी टेस्ट में खेलने का मौका मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुवाहाटी टेस्ट में खेलने का मौका मिलेगा?

सारांश

क्या शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट में खेल पाएंगे? गर्दन की चोट के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें छुट्टी मिली है। जानें उनकी स्थिति और क्रिकेट की दुनिया में क्या हो रहा है।

मुख्य बातें

शुभमन गिल का स्वास्थ्य अब स्थिर है।
गिल को अस्पताल से डिसचार्ज किया गया।
गुवाहाटी टेस्ट में उनकी भागीदारी पर सस्पेंस बना हुआ है।
ऋषभ पंत ने गिल की अनुपस्थिति में कप्तानी की।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए।

कोलकाता, १६ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। गर्दन में दर्द के कारण शनिवार से कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को रविवार को डिसचार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे टीम होटल वापस लौट आए।

गिल को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था। उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। वे अब बिना किसी समस्या के चलने-फिरने और गर्दन को हिलाने में सक्षम हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अस्पताल जाकर शुभमन गिल से मुलाकात की थी। गांगुली वहां लगभग १५ मिनट रुके थे।

सूत्रों के अनुसार, शुभमन टीम होटल में आराम करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर निगरानी रखेगी। हालांकि, गुवाहाटी में २२ नवंबर से शुरू हो रहे अगले टेस्ट में उनकी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

पूर्व में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि शुभमन गिल की गर्दन की चोट का मूल्यांकन किया जा रहा है और फिजियो उनकी स्थिति के बारे में फैसला करेंगे। इसके बाद ही अगले टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट होगी।

गिल को पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन में परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की थी।

मैच के संदर्भ में, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में १५९ रन बनाए थे। जसप्रीत बुमराह ने ५ विकेट लिए थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में १८९ रन बनाकर ३० रन की बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका १५३ पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए १२४ रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया ९३ रन पर सिमट गई और मैच ३० रन से हार गई। इस मैच में ८ विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम शुभमन गिल की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनकी चोट और आगामी टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी की शुभकामनाएँ उनके साथ हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल को अस्पताल में क्यों भर्ती किया गया था?
शुभमन गिल को गर्दन में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।
गिल की स्थिति अब कैसी है?
गिल की स्थिति स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
क्या गिल गुवाहाटी टेस्ट में खेलेंगे?
इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
गिल की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी किसने की?
गिल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की।
मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कितने रन बनाए?
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले