26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लॉरा कार्डोसो ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया नया रिकॉर्ड, चटकाए 9 विकेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लॉरा कार्डोसो ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया नया रिकॉर्ड, चटकाए 9 विकेट

सारांश

ब्राज़ील की लॉरा कार्डोसो ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। उन्होंने बीसीए कालाहारी महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 3 ओवर में 9 विकेट लेकर सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। जानिए इस अद्भुत उपलब्धि के बारे में!

मुख्य बातें

लॉरा कार्डोसो ने 9 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।
लेसोथो की टीम 13 रन पर ऑलआउट हुई।
ब्राज़ील ने 202 रन बनाए और 189 रन से जीत हासिल की।
रोबर्टा एवरी और मोननिक मचाडो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कैप्टन कार्डोसो ने कमाल की गेंदबाजी की।

गैबोरोन, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ब्राज़ील की लॉरा कार्डोसो ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बीसीए कालाहारी महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 के दौरान इस फॉर्मेट का अब तक का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। ब्राज़ील की कप्तान ने लेसोथो के खिलाफ खेलते हुए 3 ओवर के स्पेल में मात्र 4 रन देकर 9 विकेट चटकाए।

लॉरा कार्डोसो, पुरुषों और महिलाओं दोनों के टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में एक ही पारी में 9 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले, पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी स्पेल का रिकॉर्ड सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में म्यांमार के खिलाफ 7 रन देकर 8 विकेट लिए थे। वहीं, महिला टी20 इंटरनेशनल में यह रिकॉर्ड रोहमालिया रोहमालिया के नाम था, जिन्होंने मंगोलिया के खिलाफ बिना कोई रन दिए 7 विकेट झटके थे। कार्डोसो ने अपने अद्भुत स्पेल से इन दोनों गेंदबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह इस फॉर्मेट की सबसे बेहतरीन गेंदबाज बन गई हैं।

लॉरा कार्डोसो ने अपने स्पेल के पहले ओवर में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। दो ओवर में ही 7 विकेट चटकाने के बाद कार्डोसो ने तीसरे ओवर में 2 और विकेट निकाले, जिससे कुल 9 विकेट झटके। लेसोथो की पूरी टीम 6.2 ओवर में सिर्फ 13 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कार्डोसो के अलावा एकमात्र विकेट मैरिएन आर्थर ने लिया, जिससे ब्राज़ील को 189 रनों की बड़ी जीत मिली।

इससे पहले, ब्राज़ील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टीम की ओर से रोबर्टा एवरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि मोननिक मचाडो ने 41 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में ब्राज़ील ने कमाल की फॉर्म दिखाई है। पिछले मुकाबले में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की महिला टीम को 174 रनों से हराया था। इस मुकाबले में कार्डोसो ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जबकि लॉरा अगाथा ने 62 रनों का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिसके दम पर ब्राज़ील की टीम 5 विकेट गंवाकर 200 रन बनाने में सफल रही थी। हालांकि, इसके जवाब में जाम्बिया की पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 26 रन बनाकर सिमट गई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह ब्राज़ील क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है। इस तरह की उपलब्धियों से न केवल खिलाड़ियों की प्रेरणा बढ़ती है, बल्कि यह पूरे देश के क्रिकेट को नई दिशा भी देती है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लॉरा कार्डोसो ने कितने विकेट लिए?
लॉरा कार्डोसो ने 3 ओवर में 9 विकेट लिए।
यह रिकॉर्ड किसने बनाया?
लॉरा कार्डोसो ने पुरुषों और महिलाओं की टी20 इंटरनेशनल में एक ही पारी में 9 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया।
ब्राज़ील की टीम ने पहले कितने रन बनाए?
ब्राज़ील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए।
लेसोथो की टीम कितने रन पर ऑलआउट हुई?
लेसोथो की टीम 6.2 ओवर में सिर्फ 13 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लॉरा कार्डोसो का अगला मुकाबला कब है?
अगले मुकाबले की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले