4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिला वनडे इतिहास में वगैर विकेट गंवाए 5 सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिला वनडे इतिहास में वगैर विकेट गंवाए 5 सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं?

सारांश

महिला वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस लेख में जानें, कैसे उन्होंने बिना विकेट गंवाए अपने सबसे बड़े लक्ष्यों को हासिल किया। क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट की इस रोमांचक दुनिया में और कौन से लक्ष्य ऐसे हासिल किए गए?

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
महिला वनडे क्रिकेट में उच्चतम लक्ष्य हासिल किया गया।
कई खिलाड़ियों ने नाबाद पारियां खेली।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापत्तनम में गुरुवार को आयोजित महिला विश्व कप 2025 के मैच में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे इतिहास में 10 विकेट शेष रहते दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया, जिससे उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिली।

आइए, हम उन महिला वनडे क्रिकेट मुकाबलों पर एक नज़र डालते हैं, जिनमें 10 विकेट शेष रहते 5 सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त हुए।

218 रन: 28 जुलाई 2023 को डबलिन में हुए मैच में, पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 49 ओवरों में 217 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 35.5 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए जीत हासिल की। फोएबे लिचफील्ड ने नाबाद 106, जबकि एन्नाबेल सदरलैंड ने नाबाद 109 रन बनाए।

199 रन: विशाखापत्तनम में 16 अक्टूबर 2025 को, बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान एलिस हीली (113) और फोएबे लिचफील्ड (84) की सलामी जोड़ी ने महज 24.5 ओवरों में जीत दिला दी।

174 रन: कैंडी में 4 जुलाई 2022 को हुए मैच में, श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवरों में सिर्फ 173 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 25.4 ओवरों में जीत दर्ज की। शेफाली वर्मा 71, जबकि स्मृति मंधाना 94 रन बनाकर नाबाद रहीं।

164 रन: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 12 दिसंबर 1997 को विश्व कप में 163/9 के स्कोर पर रोक दिया। बेंगलुरु में खेलते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने 28.5 ओवरों में जीत दर्ज की। कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने 93, जबकि जोआन ब्रॉडबेंट ने 61 रन बनाकर नाबाद रहीं।

163 रन: रोज बाउल में 17 फरवरी 2010 को हुए मैच में, न्यूजीलैंड की टीम एलिस पेरी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने 48.3 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शेली नित्शके (44) और लिआह पॉल्टन (104) के बीच शानदार साझेदारी से 32.3 ओवरों में 10 विकेट से जीत हासिल की।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल खेल को बढ़ावा देती हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य क्या है?
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य 400 से अधिक रन बनाने का है, जो कई मैचों में देखा गया है।
कौन सी टीम ने बिना विकेट गंवाए सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया?
ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट शेष रहते सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले