6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पिंक बॉल टेस्ट: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, भारत की टीम ऑलआउट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पिंक बॉल टेस्ट: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, भारत की टीम ऑलआउट

सारांश

पर्थ में चल रहे पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन मजबूत स्थिति बना ली है। भारत की टीम 198 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए। जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत के लिए 52 रन बनाए। जानें मैच की महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

पिंक बॉल टेस्ट में भारत की टीम 198 रन पर ऑलआउट हुई।
जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं।
एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट चटकाए।
अगले दिन भारत को मजबूत वापसी करने की जरूरत होगी।

पर्थ, ६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में ३ विकेट खोकर ९६ रन बना लिए हैं। इससे पहले, भारत की पूरी टीम १९८ रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा ५२ रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वॉल केवल २ रन बनाकर आउट हुईं। इसी तरह, फोएबे लिचफील्ड भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं और ९ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान एलिसा हीली ने २७ गेंदों का सामना किया और १३ रन बनाकर सयाली सतघरे का शिकार बनीं। हालांकि, एलिसा पेरी ने बेहतरीन लय में खेलते हुए ७ चौके लगाए।

दिन का खेल खत्म होने तक पेरी ६२ गेंदों का सामना करते हुए ४३ रन बना चुकी हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड २० रन बनाकर उनका साथ निभा रही हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी में सयाली सतघरे ने २ विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से १०२ रन पीछे है।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम पहली पारी में १९८ रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास नहीं कर सकीं और ४ रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका रावल ने १८ रन बनाए और पवेलियन लौटीं। शेफाली वर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वह ३५ रन पर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेलकर ८४ गेंदों में ५२ रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर १९ रन बनाकर डार्शी ब्राउन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं।

दीप्ति शर्मा ने केवल ७ रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ११ रन बनाकर एश्ले गार्डनर की गेंद पर अलाना किंग को कैच देकर पवेलियन लौटीं। स्नेह राणा ने ५ रन बनाकर आउट हो गईं। काश्वी गौतम ने ५४ गेंदों में ३ चौकों के साथ नाबाद ३४ रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ४६ रन देकर ४ विकेट लिए। वहीं, लूसी हैमिल्टन ने ३१ रन देकर ३ विकेट निकाले। डार्शी ब्राउन ने ४१ रन खर्च करते हुए २ विकेट अपने नाम किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि वे इस टेस्ट में जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अब देखना यह है कि भारत किस प्रकार वापसी करता है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पिंक बॉल टेस्ट का आयोजन कहाँ हो रहा है?
पिंक बॉल टेस्ट पर्थ के वाका मैदान पर हो रहा है।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन कितने विकेट खोए?
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 3 विकेट खोए।
भारत की टीम कितने रन पर ऑलआउट हुई?
भारत की टीम 198 रन पर ऑलआउट हुई।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी का प्रदर्शन कैसा रहा?
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले