6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पिंक बॉल टेस्ट: एनाबेल सदरलैंड की शानदार बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पिंक बॉल टेस्ट: एनाबेल सदरलैंड की शानदार बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

सारांश

ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराकर एक शानदार जीत हासिल की। एनाबेल सदरलैंड ने खेल में धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जानें इस मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की अनोखी कहानियाँ।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया।
एनाबेल सदरलैंड ने 6 विकेट लिए और 129 रन बनाये।
भारत की टीम दूसरी पारी में 149 रन पर सिमट गई।
जेमिमा रोड्रिग्स ने पहली पारी में 52 रन बनाये।
प्लेयर ऑफ द मैच एनाबेल सदरलैंड को चुना गया।

पर्थ, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को वाका मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से पराजित किया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 25 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 4.3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के हासिल कर लिया। जॉर्जिया वॉल ने 16 और फोएबे लिचफील्ड ने 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, भारत की दूसरी पारी में पूरी टीम महज 149 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय बल्लेबाजों ने पिंक बॉल टेस्ट के तीसरे दिन अपने बचे हुए 4 विकेट केवल 44 रन जोड़कर गंवाए। इस पारी में प्रतीका रावल ने 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि स्नेह राणा ने 30 रन2 रन बनाकर आउट हुईं और शेफाली वर्मा 5 रन पर ही पवेलियन लौट गईं।

पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स दूसरी पारी में केवल 14 रन बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन ही बनाए। दीप्ति शर्मा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और 9 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष बिना खाता खोले वापस गईं। काश्वी गौतम, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़ ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन नहीं किया। काश्वी बिना खाता खोले आउट हुईं और सयाली ने केवल 3 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में लूसी हैमिल्टन ने दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए। पहली पारी में भारत की टीम 198 रन पर सिमट गई थी, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 52 रन बनाए थे। भारत के 198 रनों के जवाब में एनाबेल सदरलैंड की 129 रनों की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन बनाए।

सदरलैंड ने न केवल अद्भुत बल्लेबाजी की बल्कि मैच में कुल 6 विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उल्लेखनीय है कि इस एकमात्र टेस्ट से पहले, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की थी, जबकि भारतीय टीम ने टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। एनाबेल सदरलैंड का प्रदर्शन निस्संदेह सराहनीय था, और यह खेल में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाये?
एनाबेल सदरलैंड ने 129 रनों की शानदार पारी खेली।
भारत की दूसरी पारी में सबसे अधिक रन किसने बनाये?
प्रतीका रावल ने 63 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में कितने विकेट से जीत हासिल की?
ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की।
इस मैच का खिलाड़ी ऑफ द मैच कौन था?
एनाबेल सदरलैंड को खिलाड़ी ऑफ द मैच चुना गया।
भारत की पहली पारी में कुल कितने रन बने?
भारत की पहली पारी में 198 रन बने।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले