30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया?

सारांश

भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत की। राधा यादव और यास्तिका भाटिया ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भारतीय महिला 'ए' टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की।
राधा यादव ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
यास्तिका भाटिया की अर्धशतकीय पारी महत्वपूर्ण रही।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 214 रन पर आउट हुई।
भारतीय टीम ने लक्ष्य को 42 ओवर में हासिल किया।

ब्रिसबेन, 13 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 3 विकेट से पराजित किया। इस शानदार जीत में राधा यादव और यास्तिका भाटिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तान ताहलिया मैक्ग्राथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी पूरी टीम 47.5 ओवर में 214 रन पर सिमट गई। अनिका ने 90 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा, राचेल ट्रेनमैन ने 62 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में असफल रहीं।

भारत के लिए राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, तितास साधु और मिन्नू मनी ने 2-2 विकेट लिए। शबनम शकील और तनुश्री सरकार ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

215 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम को यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 77 रन की साझेदारी की। वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद भाटिया ने दूसरे विकेट के लिए धरा गुज्जर के साथ 63 रन की साझेदारी कर स्कोर को 140 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर धरा 31 रन बनाकर आउट हुईं।

भाटिया ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 70 गेंद पर 59 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। राघवी बिष्ट के 25 और राधा यादव के 19 रनों की मदद से टीम इंडिया ने 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए लुसी हैमिल्टन और एला हेवार्ड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, किम गार्थ, सियाना गिंजर और टेस फ्लिंटॉफ ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 32 अतिरिक्त रन भी दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने किसे हराया?
भारतीय महिला 'ए' क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया।
इस मैच में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए?
अनिका ने 90 गेंदों पर 92 रन बनाए।
भारतीय टीम का लक्ष्य क्या था?
भारतीय टीम का लक्ष्य 215 रन था।
मैच में किसने बेहतरीन गेंदबाजी की?
राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए किसने विकेट लिए?
लुसी हैमिल्टन और एला हेवार्ड ने 2-2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले