26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी को पूजा वस्त्रकार की चोट का सामना करना होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी को पूजा वस्त्रकार की चोट का सामना करना होगा?

सारांश

आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार की हैमस्ट्रिंग इंजरी ने टीम को बड़ा झटका दिया है। जानें उनकी स्थिति और टीम के लिए इसका क्या मतलब है।

मुख्य बातें

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की।
पूजा वस्त्रकार को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर होना पड़ा।
टीम के लिए उनकी अनुपस्थिति महत्वपूर्ण है।
पूजा का टी20 करियर शानदार रहा है।
आरसीबी ने उन्हें 85 लाख में खरीदा था।

नवी मुंबई, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस पर आखिरी गेंद पर शानदार जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के बाद आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं।

पूजा वस्त्रकार के बाहर होने की पुष्टि टीम के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने की।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के हेड कोच ने मीडिया से कहा, "पूजा वस्त्राकर चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बीसीसीआई में रिहैब के लिए मौजूद पूजा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है। वह दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगी।"

वस्त्राकर नीलामी के दौरान थीं और बीसीसीआई के क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस में रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। लीग के शुरू होने तक उनके ठीक होने की उम्मीद थी। रिलीज किए जाने से ठीक पहले उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई।

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर पिछले तीन सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं। महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में आरसीबी ने पूजा को 85 लाख में खरीदा था।

पूजा वस्त्राकर टीम में संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। दाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के साथ ही वह निचले क्रम की सक्षम बल्लेबाज भी हैं। पूजा के टी20 करियर पर गौर करें तो 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 58 विकेट उन्होंने लिए हैं। वहीं 43 पारियों में 332 रन बनाए हैं। आईपीएल के 16 मैचों में उन्होंने 126 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट लिए हैं।

इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर पूजा की वापसी महिला प्रीमियर लीग में तय मानी जा रही थी, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उनकी वापसी का इंतजार फिर बढ़ा दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

आरसीबी की यह समस्या गंभीर है। पूजा वस्त्रकार जैसे सक्षम खिलाड़ियों का टीम में होना बेहद जरूरी है। उनकी चोट से टीम को एक बड़े मुकाबले में नुकसान हो सकता है। यह लीग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जहाँ हर खिलाड़ी की भूमिका अहम होती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूजा वस्त्रकार कब तक बाहर रहेंगी?
पूजा वस्त्रकार दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगी।
आरसीबी ने पूजा वस्त्रकार को कितने में खरीदा था?
आरसीबी ने पूजा वस्त्रकार को 85 लाख में खरीदा था।
पूजा वस्त्रकार का टी20 करियर कैसा रहा है?
पूजा ने 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 58 विकेट लिए हैं और 332 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले