26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोफी डिवाइन ने एक ही ओवर में 32 रन बनाकर इतिहास रचा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोफी डिवाइन ने एक ही ओवर में 32 रन बनाकर इतिहास रचा?

सारांश

सोफी डिवाइन ने विमेंस प्रीमियर लीग में एक ही ओवर में 32 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। जानें इस ऐतिहासिक पल की पूरी कहानी और इसके महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

सोफी डिवाइन ने 32 रन बनाए एक ही ओवर में।
यह विमेंस प्रीमियर लीग का सबसे महंगा ओवर है।
डिवाइन ने 42 गेंदों में 95 रन बनाए।
गुजरात जायंट्स ने 80 रन का स्कोर बनाया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह ऐतिहासिक पल था।

नवी मुंबई, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रविवार को एक ही ओवर में 6 बाउंड्री लगाकर इतिहास रचा। डिवाइन ने यह अद्भुत प्रदर्शन डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी जोड़ी के रूप में बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई।

गुजरात जायंट्स की टीम ने 5 ओवरों तक बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे। पारी का छठा ओवर स्नेह राणा के हाथों में था। उनकी पहली गेंद पर सोफी डिवाइन ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाकर टीम के 50 रन पूरे किए।

इसके बाद अगली गेंद पर डिवाइन ने चौका लगाया और फिर ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर डिवाइन ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अगली दो गेंदों पर उन्होंने डीप मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के लगाए। स्नेह राणा के इस ओवर में गुजरात जायंट्स ने कुल 32 रन बनाकर स्कोर को 80 रन तक पहुंचा दिया।

यह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा। दीप्ति शर्मा ने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 28 रन लुटाए थे। इस लिस्ट में तनुजा कंवर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के विरुद्ध एक ही ओवर में 27 रन लुटाए थे।

यह डब्ल्यूपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पावरप्ले था। साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 87 रन बनाए थे। वहीं, आरसीबी साल 2023 में गुजरात जायंट्स के विरुद्ध पावरप्ले में 77 रन जुटा चुकी है।

इस मुकाबले में सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। यह वाकई में हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य में किस तरह के अद्भुत क्षण हमें देखने को मिल सकते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोफी डिवाइन ने एक ही ओवर में कितने रन बनाए?
सोफी डिवाइन ने एक ही ओवर में 32 रन बनाए।
किस टीम के खिलाफ डिवाइन ने यह रिकॉर्ड बनाया?
डिवाइन ने यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया।
इस ओवर में डिवाइन ने कितने बाउंड्री लगाईं?
डिवाइन ने इस ओवर में 6 बाउंड्री लगाईं।
विमेंस प्रीमियर लीग का यह ओवर क्यों खास है?
यह ओवर विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगा ओवर रहा।
डिवाइन ने कुल कितने रन बनाए?
डिवाइन ने इस मैच में कुल 95 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले