27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई?

सारांश

साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। क्या वे अंतिम मैच में भी अपनी जीत का सिलसिला कायम रख पाएंगे?

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 2-0 की बढ़त बनाई।
दूसरे टी20 में 201 रन का स्कोर बनाया।
फेय टुनिक्लिफ ने 51 रन बनाए।
क्लो ट्रायोन ने 2 विकेट लिए।
आयरलैंड की टीम ने 136 रन बनाए।

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बोलैंड पार्क में रविवार को आयोजित दूसरे टी20 मैच में 65 रन से विजय प्राप्त की। इसके साथ ही, साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

इस श्रृंखला का पहला मैच 5 दिसंबर को न्यूलैंड्स में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 105 रन से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें 10 दिसंबर को बेनोनी के विलोमूर पार्क में अंतिम मैच के लिए उतरेंगी।

दूसरे टी20 मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज सुने लूस और फेय टुनिक्लिफ ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवरों में 78 रन जोड़े। सुने लूस ने 24 गेंदों में 6 चौकों के सहारे 37 रन बनाए।

इसके बाद, टुनिक्लिफ ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 116 के स्कोर तक पहुँचाया। टुनिक्लिफ ने 42 गेंदों में 51 रन बनाए। कुछ देर बाद कप्तान लौरा 22 रन पर आउट हो गईं।

डेन वैन नीकेर्क ने मैरिजेन कप्प के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों में 47 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 124 रन तक पहुँचा। नीकेर्क ने 19 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली, जबकि मैरिजेन ने 16 रन बनाये।

विपक्षी टीम के लिए एमी मैगुइरे ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्लीन केली और ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने 1-1 विकेट निकाले।

इसके जवाब में, आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर केवल 136 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने नाबाद 51 रन बनाए, जबकि लिआ पॉल ने 40 रन का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायोन ने 2 विकेट लिए, जबकि 1 विकेट नॉनकुलुलेको म्लाबा ने लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आयरलैंड के खिलाफ उनकी निरंतरता भी दर्शाती है। सभी की नजर अब अंतिम मैच पर होगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ कब और कहाँ मैच खेला?
साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ यह मैच 7 दिसंबर को बोलैंड पार्क में खेला।
साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने कितने रन से जीत हासिल की?
साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 65 रन से जीत हासिल की।
इस सीरीज का अंतिम मैच कब खेला जाएगा?
इस सीरीज का अंतिम मैच 10 दिसंबर को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा।
इस मैच में कौन सी खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए?
फेय टुनिक्लिफ ने 51 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाए।
आयरलैंड की टीम ने इस मैच में कितने रन बनाए?
आयरलैंड की टीम ने 136 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले