26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया? श्रीलंका ने पाकिस्तान को 134 का लक्ष्य दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया? श्रीलंका ने पाकिस्तान को 134 का लक्ष्य दिया

सारांश

एशिया कप सुपर-4 के महत्वपूर्ण मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 134 रन का लक्ष्य दिया। कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। क्या पाकिस्तान इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगा?

मुख्य बातें

कामिंडु मेंडिस का अर्धशतक महत्वपूर्ण रहा।
पाकिस्तान की गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन शानदार था।
श्रीलंका ने 133 रन पर आउट होने के बावजूद मजबूत स्थिति में है।

अबू धाबी, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप सुपर-4 का एक महत्वपूर्ण मैच अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहा है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लेने वाली पाकिस्तान ने श्रीलंका को 133 रन पर सीमित कर दिया।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पहली बार इस टूर्नामेंट में अपने पुराने रूप में वापसी की। अफरीदी ने श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस को पारी की शुरुआत में ही आउट किया। निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए जबकि कुसाल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।

तीसरे स्थान पर आए कुसल परेरा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार बने। वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका ने 19 गेंदों में 20 रन बनाकर विकेट खो दिया। उन्हें हुसैन तलत ने आउट किया। श्रीलंका ने 7.3 ओवर में 58 रन पर 5 विकेट खो दिए। 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा छठे विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय श्रीलंका का स्कोर 12.1 ओवर में 80 था।

कामिंडु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने ने 43 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 123 तक पहुँचाया। कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया, उन्होंने 44 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। चमिका करुणारत्ने ने 17 रन बनाकर श्रीलंका को 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 तक पहुँचाया।

शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। कामिंडु मेंडिस का विकेट भी अफरीदी ने ही लिया। हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने बेहद किफायती गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में केवल 8 रन देकर 1 विकेट लिया। फहीम अशरफ को कोई विकेट नहीं मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा देश की खेल भावना और उसकी सफलता की उम्मीद रखते हैं। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने अपनी क्षमता को साबित किया है। अब यह पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वे इस चुनौती का सामना कैसे करते हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कामिंडु मेंडिस ने कितने रन बनाए?
कामिंडु मेंडिस ने 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
श्रीलंका ने पाकिस्तान को कितना लक्ष्य दिया?
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 134 रन का लक्ष्य दिया।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मिलकर 8 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले