क्या <b>बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस</b> है सर्वश्रेष्ठ?: <b>सूर्यकुमार यादव</b>

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या <b>बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस</b> है सर्वश्रेष्ठ?: <b>सूर्यकुमार यादव</b>

सारांश

भारतीय क्रिकेट के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस की प्रशंसा की है। उनके जर्मनी में ऑपरेशन के बाद की रिकवरी प्रक्रिया को जानें और एशिया कप में उनकी तैयारियों के बारे में जानें।

मुख्य बातें

सूर्यकुमार यादव ने सीओई में फिटनेस हासिल की।
सीओई की सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं।
रिकवरी प्रक्रिया में मेहनत और अनुशासन महत्वपूर्ण हैं।
भारतीय टीम एशिया कप में भाग लेने के लिए तैयार है।
सूर्यकुमार यादव का टी20 में रिकॉर्ड बेहतरीन है।

बेंगलुरु, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किया गया है। एशिया कप के बाद जर्मनी में उनका एक ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद सूर्यकुमार ने बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब के लिए कदम रखा। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद सीओई में अपनी फिटनेस प्राप्त की है और इसे सर्वश्रेष्ठ बताया है।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंजरी और सीओई में रिकवरी प्रक्रिया के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। 5 से 6 सप्ताह बीत चुके हैं। मैं एक अच्छा रुटीन फॉलो कर रहा हूं और पूरी तरह से फिट और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा ऑपरेशन आईपीएल के बाद हुआ था। जर्मनी में सफल ऑपरेशन के बाद मैं सीओई आया। मुझे पता था कि रिकवरी आसान नहीं होगी। हमने पूरी प्रक्रिया को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा और मैंने पूरी तरह से पालन किया। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "सीओई की खासियत यह है कि उन्हें पता होता है कि आपकी बॉडी विभिन्न स्थितियों में कैसे रिएक्ट करती है। सभी कोच और फिजियो ने मेरी बॉडी के अनुसार एक्सरसाइज तैयार की।"

सूर्यकुमार यादव ने सीओई की प्रशंसा करते हुए कहा, "यहां की सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। यहां 60 से 70 विकेट और 3 ग्राउंड हैं। यहां का जिम एक साथ 35 से अधिक लोगों के ट्रेनिंग के लिए तैयार है। मैंने यहां की सभी मशीनों का उपयोग किया है। सीओई न केवल रिहैब के लिए, बल्कि सामान्य ट्रेनिंग के लिए भी बेहतरीन है।"

सूर्यकुमार यादव को पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके लिए उन्होंने जून 2025 में सफल सर्जरी करवाई थी।

भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए तैयार है, जो इस बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। सूर्यकुमार का बतौर कप्तान टी20 में बेहतरीन रिकॉर्ड है और उन्होंने अब तक एक भी सीरीज नहीं गंवाई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूर्यकुमार यादव के ऑपरेशन का कारण क्या था?
सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया की समस्या थी, जिसके लिए उनका ऑपरेशन हुआ।
सूर्यकुमार यादव ने सीओई के बारे में क्या कहा?
उन्होंने सीओई को बेहतरीन बताते हुए यहाँ की सुविधाओं और कोचिंग की प्रशंसा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 घंटे पहले
  2. 8 घंटे पहले
  3. 9 घंटे पहले
  4. 9 घंटे पहले
  5. 9 घंटे पहले
  6. 10 घंटे पहले
  7. 10 घंटे पहले
  8. 11 घंटे पहले