27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को हराना भारतीय टीम के लिए चुनौती होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को हराना भारतीय टीम के लिए चुनौती होगी?

सारांश

बच्चों की तरह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का सामना करते हुए, क्या भारतीय टीम अपनी प्रतिष्ठा को बचा पाएगी? जानें कैसे पूर्व रिकॉर्ड और वर्तमान फॉर्म चुनौती पेश कर रहे हैं।

मुख्य बातें

भारतीय टीम का सिडनी में रिकॉर्ड निराशाजनक है।
रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस मैदान पर बेहतरीन रहा है।
बल्लेबाजों को अपनी फॉर्म में लौटने की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला होने जा रहा है। पर्थ और एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज हार चुकी है। सिडनी में जीत हासिल कर भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने और अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए उतरेगी। लेकिन, सिडनी में पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए जीत पाना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा।

भारतीय टीम ने सिडनी में कुल 21 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से केवल 5 मैचों में जीत प्राप्त की है, जबकि 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन 5 जीत में से 3 अन्य टीमों के खिलाफ आई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 18 मैचों में केवल 2 जीत ही भारत के खाते में आई है, जबकि 16 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने सिडनी में अपना आखिरी वनडे 2016 में जीता था। ये आंकड़े शनिवार को होने वाले मैच में भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं।

सिडनी को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। 2016 के बाद से इस मैदान पर हुए 9 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

भारतीय टीम इस सीरीज में निराशाजनक बल्लेबाजी कर रही है। विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों ही शुरुआती मैचों में असफल रहे हैं। केएल राहुल का भी यही हाल है। पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। कोच गौतम गंभीर इन दोनों के साथ-साथ गिल, विराट और राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का सिडनी में रिकॉर्ड शानदार है। वह इस मैदान पर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और 5 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 333 रन बना चुके हैं। रोहित अपने रिकॉर्ड को शनिवार को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

भारतीय टीम को अपने पिछले रिकॉर्ड का ध्यान रखते हुए अपनी रणनीति बनानी होगी। यह समय है एकजुट होने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत का सिडनी में वनडे रिकॉर्ड कैसा है?
भारत ने सिडनी में 21 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 5 मैचों में जीत हासिल की है।
क्या रोहित शर्मा सिडनी में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं?
जी हां, रोहित शर्मा ने सिडनी में 5 मैचों में 333 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे?
रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले