26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले 15 वनडे मैच? जानिए रिकॉर्ड!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले 15 वनडे मैच? जानिए रिकॉर्ड!

सारांश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी वनडे मैच में टीम इंडिया की उम्मीदों का क्या है? इस लेख में हम जानेंगे एडिलेड में भारत के वनडे रिकॉर्ड के बारे में, जिसमें 9 जीत और 5 हार शामिल हैं। क्या टीम इंडिया इस बार अपनी स्थिति में सुधार कर पाएगी?

मुख्य बातें

भारत ने 15 वनडे मैच खेले हैं 9 जीत और 5 हार का रिकॉर्ड पहला मैच 1980 में खेला गया था टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा आगामी मैच में जीत की आवश्यकता है

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में 23 अक्टूबर को वनडे श्रृंखला का दूसरा मैच होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया जीत के साथ श्रृंखला में बराबरी करना चाहेगी। इस मैदान पर भारत ने अब तक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 9 मैच जीते हैं, जबकि 5 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक मैच टाई रहा।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 23 दिसंबर 1980 को इस मैदान पर पहला वनडे मैच खेला था, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की।

जनवरी 1986 में भारत ने यहाँ न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हार का सामना किया।

दिसंबर 1991 में भारत ने इस मैदान पर कुल दो मैच खेले, जिसमें वेस्टइंडीज को हराने के बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेली। भारत ने 15 मार्च 1992 को इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना किया।

जनवरी 2000 में भारत ने यहाँ दो मुकाबले खेले। 25 तारीख को उसने पाकिस्तान के खिलाफ 48 रन से जीत हासिल की, लेकिन अगले ही दिन उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 152 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

24 जनवरी 2004 को भारत ने इस मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 रन से करीबी जीत दर्ज की थी। फरवरी 2008 में भारत ने यहाँ ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलने के बाद श्रीलंका को मात दी।

12 फरवरी 2012 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर पहली बार हराया। 14 फरवरी को श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबला टाई रहा।

भारत ने 15 फरवरी 2015 को पाकिस्तान के खिलाफ यहाँ 76 रन से जीत दर्ज की, जिसके बाद 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला जीता।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे श्रृंखला का पहला मैच गंवा चुकी है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 26 ओवरों के खेल तक 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवरों में 131 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

संपादकीय दृष्टिकोण

मुझे विश्वास है कि टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। पिछले मैच की हार ने हमें यह दिखाया है कि टीम में सुधार की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करके प्रशंसकों के दिलों को जीतने में सफल होगी।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत का एडिलेड में वनडे रिकॉर्ड क्या है?
भारत ने एडिलेड में कुल 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 9 जीत और 5 हार शामिल हैं।
टीम इंडिया ने एडिलेड में पहला वनडे कब खेला?
भारतीय टीम ने 23 दिसंबर 1980 को एडिलेड में पहला वनडे मैच खेला था।
क्या भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे महत्वपूर्ण है?
हाँ, यह मैच टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह श्रृंखला में बराबरी करने का एक अवसर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले