क्या तंजानिया अंडर 19 वर्ल्ड कप में 36 ओवर में सिर्फ 85 रन पर ऑलआउट हो गई?
सारांश
Key Takeaways
विंडहोक, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को हाई परफॉर्मेंस ओवल में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में तंजानिया की टीम केवल 85 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 36 ओवरों में महज 2 चौके ही लगाए। 11 बल्लेबाज मिलकर एक भी छक्का नहीं लगा सके।
इस टीम के केवल 3 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। 8 बल्लेबाज दोहरे अंकों तक नहीं पहुंच सके, जिनमें से तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
ग्रुप डी के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय तंजानिया के लिए भारी साबित हुआ। यह टीम केवल 36 ओवर तक ही मैदान पर टिक सकी।
तंजानिया को 1.4 ओवर में पहला झटका लगा। एक्रे पास्कल ह्यूगो 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में दर्पण जोबनपुत्रा (0) भी चलते बने। इस टीम ने 5 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।
यहां से अयान शरीफ ने रेहान आतिफ के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। अयान 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रेहान ने 11 रन का योगदान दिया।
अगस्टिनो मेया म्वामेले ने कप्तान लक्ष बकरानिया के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की, लेकिन यह जोड़ी 81 गेंदों में टूट गई। म्वामेले ने 49 गेंदों का सामना करते हुए केवल 14 रन बनाए, जबकि बकरानिया 46 गेंदों में 10 रन ही जुटा सके।
अफगानिस्तान की ओर से नूरिस्तानी उमरजई ने 7 ओवरों में महज 9 रन देकर 5 विकेट निकाले, जिसमें 2 ओवर मेडन रहे। इसके अलावा, उजैरउल्लाह नियाजी ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीदुल्लाह जादरान और खातिर स्टानिकजई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
ग्रुप डी में तंजानिया शुरुआती दोनों मुकाबले हारने के बाद चौथे स्थान पर है। इस टीम को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मात दी थी, जिसके बाद तंजानिया को साउथ अफ्रीका ने 329 रन से हराया। लगातार तीसरा मैच हारने पर तंजानिया अगले दौर की रेस से बाहर हो सकती है।