30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साउथ अफ्रीका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साउथ अफ्रीका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की?

सारांश

साउथ अफ्रीका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में तंजानिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 329 रन की जीत दर्ज की। यह जीत अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है, और खेल प्रेमियों के लिए यह एक यादगार क्षण है।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका की 329 रन से जीत दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मोहम्मद बुलबुलिया का शतकीय योगदान जेसन रॉवल्स की नाबाद पारी तंजानिया की निराशाजनक हार

विंडहोक, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने तंजानिया के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मैच में 329 रन की शानदार जीत हासिल की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

इस श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसने 20 जनवरी 2002 को केन्या के खिलाफ 430 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, तीसरे स्थान पर भारत है, जिसने 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ 326 रन से जीत दर्ज की थी।

ग्रुप-डी के इस मुकाबले का आयोजन हाई परफॉर्मेंस ओवल में हुआ, जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 397 रन बनाए।

इस टीम के लिए जोरिच वान शाल्कविक और अदनान लगैडियन ने 7.5 ओवर में 58 रन की साझेदारी की। जोरिच ने 34 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाए, जबकि अदनान ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए।

टीम ने 93 रन के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने तीसरे विकेट के लिए 176 गेंदों में 201 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मोहम्मद बुलबुलिया ने 108 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 108 रन बनाए, जबकि जेसन ने 101 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 125 रन की नाबाद पारी खेली। पॉल जेम्स ने 18 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया।

विपक्षी टीम से सिम्बा म्बाकी ने 2 विकेट लिए, जबकि खालिदी जुमा और अल्फ्रेड डेनिययल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

तंजानिया ने जवाब में 32.2 ओवर में केवल 68 रन पर ही सिमट गई। इस टीम ने 13 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। लक्ष बकरानिया ने सिम्बा म्बाकी के साथ 26 रन की साझेदारी की, लेकिन उस जोड़ी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई।

सिम्बा म्बाकी ने 17 रन, जबकि एक्रे पास्कल ह्यूगो ने नाबाद 12 रन बनाए, लेकिन तंजानिया को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके। साउथ अफ्रीका की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है, जबकि तंजानिया को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भविष्य के बड़े मैचों के लिए उनकी तैयारी को भी मजबूत करती है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका ने कितने रन से जीत दर्ज की?
साउथ अफ्रीका ने तंजानिया के खिलाफ 329 रन से जीत दर्ज की।
यह जीत अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कहाँ स्थान रखती है?
यह जीत अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
साउथ अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाज कौन थे?
मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने इस मैच में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
तंजानिया की टीम ने कितने रन बनाये?
तंजानिया की टीम ने 32.2 ओवर में केवल 68 रन बनाये।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की यह लगातार कितनी जीत है?
यह साउथ अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले