27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 'सुपर सिक्स' में शानदार शुरुआत की, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 'सुपर सिक्स' में शानदार शुरुआत की, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया?

सारांश

क्या ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स में अपनी जगह मजबूत की? जानिए कैसे साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों की रणनीतियों का विश्लेषण करें।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया।
टीम ने 118 रन पर साउथ अफ्रीका को समेट दिया।
होगन ने 43 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम की रणनीति ने उन्हें जीत दिलाई।
अगला मैच 28 जनवरी को होगा।

विंडहोक, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सुपर सिक्स मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया। यह मुकाबला नामिबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 32.1 ओवर में केवल 118 रन पर सिमट गई। टीम को पहले ओवर में ही अरमान मनैक (0) के रूप में बड़ा झटका लगा।

इसके बाद कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की। मोहम्मद बुलबुलिया ने 14 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए और आउट हुए।

टीम ने 37 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे। यहाँ से पॉल जेम्स ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ मिलकर 47 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। पॉल जेम्स ने 60 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौका लगाते हुए 33 रन बनाए, जबकि जोरिच ने 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चार्ल्स लचमुंड ने विपक्षी टीम से सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि विल बायरोम और आर्यन शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32.5 ओवर में जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में विल मलाजुक (4) का विकेट खो दिया। इसके बाद स्टीवन होगन और नितेश सैमुअल ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। नितेश ने 2 चौकों के साथ 16 रन बनाए। इसके बाद होगन ने कप्तान ओलिवर पीक (10) के साथ 22 रन और एलेक्स ली यंग के साथ 27 रन की साझेदारी की।

होगन ने 73 गेंदों में 5 चौकों के साथ 43 रन बनाए और पवेलियन लौटे, इसके बाद एलेक्स ली यंग ने जेडेन ड्रेपर के साथ 28 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से जेजे बासन ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि बयांडा माजोला ने 1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, जो उन्हें आगामी मैचों में आत्मविश्वास प्रदान करेगी। जबकि साउथ अफ्रीका को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच कब है?
ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच 28 जनवरी को होगा।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
इस मैच में चार्ल्स लचमुंड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले