क्या अफगानिस्तान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर शानदार शुरुआत की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अफगानिस्तान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर शानदार शुरुआत की?

सारांश

अफगानिस्तान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 रन से जीत हासिल की। इस जीत ने उनकी मजबूत टीम का परिचय दिया है। खालिद अहमदजई और उजैर उल्लाह नियाजी जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जानिए इस मैच की खास बातें और कैसे अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया।
खालिद अहमदजई ने 74 रन बनाए।
उजैर उल्लाह नियाजी नाबाद 51 रन पर रहे।
साउथ अफ्रीका ने 238 रन पर सभी विकेट खो दिए।
मैच का आयोजन हाई परफॉर्मेंस ओवल में हुआ।

विंडहोक, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की।

शुक्रवार को हाई परफॉर्मेंस ओवल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 266 रन बनाए। खालिद अहमदजई ने उस्मान सदात के साथ 7.2 ओवरों में 31 रन जुटाए। उस्मान 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अहमदजई ने फैजल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 152 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 183 के स्कोर तक पहुंचाया।

खालिद 102 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी स्कोर पर फैजल शिनोजादा और महबूब खान भी चलते बने। फैजल 95 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान महबूब अपना खाता तक नहीं खोल सके। आलम ये रहा कि टीम ने 186 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए।

यहां से उजैर उल्लाह नियाजी ने नूरिस्तानी उमरजई और खातिर स्टानिकजई के साथ क्रमश: छठे और सातवें विकेट के लिए 35-35 रन की साझेदारी की। नियाजी 51 गेंदों में 8 चौकों के साथ 51 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से बुयांडा माजोला और कॉर्न बोथा ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं, जेजे बासन ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 47.4 ओवरों में महज 238 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 49 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जेसन रोल्स ने अरमान मनैक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की।

अरमान टीम के खाते में 15 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे। यहां से जेसन ने पॉल जेम्स (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 155 रन तक पहुंचाया।

जेसन रोल्स 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 98 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कॉर्न बोथा ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन साउथ अफ्रीका को हार से बचा नहीं सके।

अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल अजीज और खातिर स्टानिकजई ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि नूरिस्तानी उमरजई और हाफिज जादरान ने 1-1 विकेट हासिल किए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को कितने रन से हराया?
अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया।
मैच में कौन से प्रमुख खिलाड़ी थे?
खालिद अहमदजई और उजैर उल्लाह नियाजी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अफगानिस्तान ने कितने रन बनाए?
अफगानिस्तान ने 266 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की टीम ने कितने विकेट खोए?
साउथ अफ्रीका की टीम ने 238 रन पर 10 विकेट खो दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले