26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है?

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी नई टीम का ऐलान किया है। शुभमन गिल को कप्तान और रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। जानें इस नई टीम में कौन शामिल है और किसने किया है वापसी।

मुख्य बातें

शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।
रवींद्र जडेजा उपकप्तान बने हैं।
टीम में कुछ नए चेहरे जैसे देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है।
पहला टेस्ट २ से ६ अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।
टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।

नई दिल्ली, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा की।

इस बार भारतीय टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।

इसके अलावा, करुण नायर, साई सुदर्शन और आकाशदीप को टीम से बाहर किया गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल की टीम में वापसी हुई है।

विकेटकीपर ऋषभ पंत की फिटनेस समस्या के कारण नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल भी टेस्ट टीम में लौट आए हैं।

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट २ से ६ अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट १० से १४ अक्टूबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया :-

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम :-

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, केवलॉन एंडरसन, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स

अभी भारतीय सीनियर टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूँ कि टीम में किए गए बदलाव सही दिशा में हैं। युवा प्रतिभाओं को मौका देना और अनुभवी खिलाड़ियों को बनाए रखना भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमें इस नई टीम पर विश्वास रखना चाहिए और उनके प्रदर्शन का इंतजार करना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया का नया कप्तान कौन है?
टीम इंडिया का नया कप्तान शुभमन गिल है।
रवींद्र जडेजा को कौन सा पद दिया गया है?
रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।
पहला टेस्ट कब और कहाँ खेला जाएगा?
पहला टेस्ट २ से ६ अक्टूबर के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
ऋषभ पंत क्यों नहीं खेल रहे हैं?
ऋषभ पंत अभी फिट नहीं हैं, इसलिए नारायण जगदीशन को टीम में जगह मिली है।
टीम इंडिया में कौन-कौन से नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं?
टीम में देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल की वापसी हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले