10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बारिश की वजह से लैनिंग-सदरलैंड की मेहनत बेकार गई? मेलबर्न-एडिलेड का मुकाबला बेनतीजा!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बारिश की वजह से लैनिंग-सदरलैंड की मेहनत बेकार गई? मेलबर्न-एडिलेड का मुकाबला बेनतीजा!

सारांश

मेलबर्न में हुई बारिश के कारण विमेंस बिग बैश लीग का मुकाबला बेनतीजा रहा। क्या लैनिंग और सदरलैंड की मेहनत व्यर्थ गई? जानिए इस मैच के रोचक पल और दोनों टीमों की स्थिति।

मुख्य बातें

बारिश ने मैच को बाधित किया।
मेलबर्न स्टार्स ने 184 रन बनाए।
लैनिंग और सदरलैंड की शानदार बल्लेबाजी।
एडिलेड स्ट्राइकर्स का स्कोर 32 रन था।
दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

मेलबर्न, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मेलबर्न स्टार्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच सोमवार को आयोजित विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 का चौथा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस स्थिति में दोनों टीमों ने 1-1 अंक साझा किए। यह दोनों टीमों का इस सीज़न का पहला मुकाबला था।

जंक्शन ओवल में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए।

मेग लैनिंग ने रिस मैककेना के साथ 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। मैककेना 13 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद लैनिंग ने एमी जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। एमी ने 13 रन बनाकर आउट हो गईं।

मेलबर्न स्टार्स ने 63 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से लैनिंग ने कप्तान एनाबेल सदरलैंड के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूती प्रदान की।

लैनिंग ने 41 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डेनियल गिब्सन ने सदरलैंड के साथ पांचवें विकेट के लिए 65 रन जोड़े, जिससे टीम ने एक विशाल स्कोर तक पहुंच बनाई।

सदरलैंड ने 39 गेंदों में 1 छक्का और 7 चौकों के साथ 54 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि डेनियल गिब्सन ने 31 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम की ओर से अमांडा-जेड वेलिंगटन ने 2 विकेट प्राप्त किए, जबकि डार्सी ब्राउन और सोफी एक्लेस्टोन को 1-1 विकेट मिले।

इसके जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स 4.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 32 रन बना चुकी थी, लेकिन फिर बारिश ने खेल को बाधित कर दिया और खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।

टैमू ब्यूमोंट खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके अलावा, लौरा वोल्वार्ड्ट ने 10 और मैडलिन पेन्ना ने 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस पारी में एकमात्र सफलता मारिजन कप्प के हाथ लगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन प्राकृतिक परिस्थितियों ने खेल को प्रभावित किया। हमें उम्मीद है कि आगे के मैचों में दोनों टीमें अपनी फॉर्म को जारी रखेंगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डब्ल्यूबीबीएल में बारिश के कारण क्या होता है?
बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने पर दोनों टीमों को अंक बांटे जाते हैं।
इस मैच में लैनिंग और सदरलैंड की परफॉर्मेंस कैसी रही?
लैनिंग ने 60 रन और सदरलैंड ने 54 रन बनाए, दोनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में लाने में मदद की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले