17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के अररिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के अररिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया?

सारांश

एक युवक की गिरफ्तारी ने अररिया में तनाव पैदा कर दिया है। जानें कैसे जोगबनी में एक धार्मिक टिप्पणी ने राजनीतिक हलचल को जन्म दिया।

मुख्य बातें

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणियाँ गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं इस घटना के बाद तेज हो गई हैं।

अररिया, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को छोटी मस्जिद निवासी जिसान खान ने जोगबनी थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जोगबनी बस स्टैंड वार्ड नंबर पांच निवासी आर्यन साह (20) ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी की है।

इस शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इस मामले की एक प्राथमिकी जोगबनी थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया। छापामारी दल द्वारा अभियुक्त के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच में आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

इस बीच, इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद जोगबनी में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। कुछ लोगों ने दुकान बंद कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तुरंत इस स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसे लेकर अब राजनीति भी गर्म हो गई है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हमारी सरकार की यूएसपी है कि जो गलत करेगा वह जेल जाएगा। अररिया में उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में अररिया के फारबिसगंज में उन्माद पैदा करने की कोशिश की गई, जिन्होंने बाजार में उत्पात मचाने की कोशिश की है, उन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया है। आपसी और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना समाज में सद्भावना और एकता को चुनौती देती है। हमें धार्मिक संवेदनाओं का सम्मान करते हुए समाज में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अररिया में धार्मिक टिप्पणी का मामला क्या है?
यह मामला एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।
क्या इस घटना के बाद जोगबनी में तनाव बढ़ा?
हाँ, इस घटना के बाद जोगबनी में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले