क्या अरमान मलिक ने पत्नी आशना श्रॉफ के जन्मदिन पर प्यार बरसाया?
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गायक अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी आशना श्रॉफ के प्रति अपार प्रेम व्यक्त किया और उन्हें ‘दुनिया की सबसे पसंदीदा इंसान’ बताया।
जन्मदिन के इस खास अवसर पर अरमान ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों प्यार में डूबे हुए हैं। एक तस्वीर में अरमान अपनी पत्नी के माथे पर किसरोमांटिक डिनर डेट का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब तक तुम मेरी जिंदगी में नहीं आई, तब तक जिंदगी ऐसी नहीं थी और ऐसा महसूस भी नहीं होता था। हैप्पी बर्थडे, दुनिया की मेरी सबसे पसंदीदा इंसान, आशना श्रॉफ।’
अरमान और आशना ने 28 दिसंबर 2024 को एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों 2019 से एक-दूसरे के साथ थे। उनका रिश्ता समय के साथ और भी मजबूत होता गया। कई सालों तक साथ रहने के बाद, दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सामने शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तू ही मेरा घर है।’
राष्ट्र प्रेस को दिए इंटरव्यू में अरमान और आशना ने अपने प्यार की शुरुआत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता धीरे-धीरे परवान चढ़ा।
उन्होंने कहा, ‘हम 2017 में मिले और बातें करनी शुरू कीं। हमें उम्मीद नहीं थी कि यह रिश्ता कुछ खास बनेगा। लेकिन सब कुछ बिना किसी जबरदस्ती के अपने आप होता गया। अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो सब अच्छा लगता है।’