25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बाबुल सुप्रियो का बयान: बंगाल चुनाव और महिला आरक्षण विधेयक पर नई सोच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बाबुल सुप्रियो का बयान: बंगाल चुनाव और महिला आरक्षण विधेयक पर नई सोच

सारांश

बाबुल सुप्रियो ने अपने नए गाने के रीमिक्स और बंगाल चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजनीति के साथ-साथ सिंगिंग उनका पहला प्यार है। 16 अप्रैल को महिला आरक्षण विधेयक पर भी अपनी राय देंगे।

मुख्य बातें

बाबुल सुप्रियो का नया गाना 'इंतहा हो गई 0.2' फिल्म शराबी का रीमेक है।
उन्होंने बंगाल चुनाव में भाग नहीं लिया है।
महिला आरक्षण विधेयक पर उनका बड़ा बयान 16 अप्रैल को आएगा।
सिंगिंग उनके लिए पहला प्यार है।
चुनाव में विभिन्न पैतरों का इस्तेमाल हो रहा है।

मुंबई, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्लेबैक सिंगर और राज्यसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने अपने नए गाने के रीमिक्स पर विचार साझा किया और बंगाल चुनावों तथा महिला आरक्षण विधेयक पर भी अपनी बातें रखीं।

उन्होंने 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' में शामिल पुराने गानों के रीमेक के बारे में चर्चा की और कहा कि ये गाने हमेशा से आइकॉनिक रहे हैं, इसलिए इनका रीमेक बनाया जा रहा है।

अपने हालिया रिलीज गाने 'इंतहा हो गई 0.2' के बारे में उन्होंने समाचार एजेंसी आईएनएस से कहा कि यह गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का है और इसके रीमेक के लिए एआई का उपयोग किया गया, जिसके लिए मैंने पहले ही माफी मांग ली है। उन्होंने फिल्म धुरंधर का उदाहरण देते हुए कहा कि पुराने गानों को रीमेक करने का चलन बढ़ रहा है।

सिंगर अब सिंगिंग की दुनिया में वापसी करना चाहते हैं, और यही कारण है कि उन्होंने इस बार बंगाल चुनाव में भाग नहीं लिया। उनका कहना है कि राजनीति करने की उम्र अब हो गई है, लेकिन उनका पहला प्यार सिंगिंग है।

बंगाल चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में विभिन्न पैतरों का इस्तेमाल हो रहा है, ताकि चुनाव जीते जा सकें। एसआईआर के जरिए लाखों वोटर्स को परेशान किया जा रहा है और सत्ता में बैठी सरकार ने चुनाव आयोग का ढांचा बदल दिया है। बंगाल की जनता इसका जवाब देने वाली है और ममता सरकार की जीत होगी।

महिला आरक्षण विधेयक पर उन्होंने कहा कि जो भी कहना है वो 16 अप्रैल को कहेंगे, क्योंकि सभी विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत हो चुकी है। चुनाव के बीच में सीटों की संख्या बढ़ाने का क्या मतलब? असम में चुनाव हो रहे हैं और बंगाल में भी आने वाले समय में चुनाव होने हैं। ऐसे पैतरों से बचना चाहिए, क्योंकि अगर सभी धुरंधर बनने की कोशिश करेंगे तो धुरंधर-2 भी कहीं से आ जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बाबुल सुप्रियो का नया गाना किस फिल्म का रीमेक है?
बाबुल सुप्रियो का नया गाना 'इंतहा हो गई 0.2' फिल्म शराबी का रीमेक है।
बंगाल चुनाव में बाबुल सुप्रियो ने भाग क्यों नहीं लिया?
बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने सिंगिंग में वापसी की इच्छा के कारण बंगाल चुनाव में भाग नहीं लिया।
महिला आरक्षण विधेयक पर बाबुल सुप्रियो का क्या कहना है?
बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि वो इस विषय पर 16 अप्रैल को अपने विचार साझा करेंगे।
बाबुल सुप्रियो ने किस तकनीक का इस्तेमाल अपने गाने के रीमेक में किया?
उन्होंने अपने गाने के रीमेक के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया है।
बंगाल चुनाव में किस प्रकार के पैतरों का उपयोग हो रहा है?
बाबुल सुप्रियो के अनुसार, चुनाव में विभिन्न पैतरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले