क्या <b>बेंगलुरु ब्लास्टर्स</b> ने <b>गुलबर्ग मिस्टिक्स</b> को <b>महाराजा ट्रॉफी 2025</b> में <b>पांच विकेट</b> से हराकर जीत का खाता खोला?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने गुलबर्ग मिस्टिक्स के खिलाफ महाराजा ट्रॉफी 2025 के आठवें मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मिस्टिक्स ने अपना जीत का खाता खोला है।
गुलबर्ग मिस्टिक्स की टीम अब तक तीन में से एक मुकाबला जीत चुकी है। यह टीम वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर है। मिस्टिक्स को मेंगलुरु ड्रैगन्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद टीम ने मैसूर वॉरियर्स से आठ विकेट से अपना अगला मैच भी गंवाया।
वहीं, बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तीन में से उतने ही मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है, क्योंकि नेट रन रेट में ब्लास्टर्स की स्थिति गुलबर्ग से बेहतर है। गुलबर्ग ने मैसूर वॉरियर्स के खिलाफ अपना पहला मैच 39 रन से गंवाया और उसके बाद हुबली टाइगर्स के खिलाफ दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुलबर्ग मिस्टिक्स 19.5 ओवरों में केवल 112 रन पर सिमट गई। टीम ने 15 रन पर लवनिथ सिसोदिया (13) का विकेट खो दिया, उसी स्कोर पर निकिन जोस (1) भी पवेलियन लौट गए।
यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। लवीश कौशल ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 112 के स्कोर तक पहुंचाया।
विपक्षी टीम की ओर से मोहसिन खान, विद्याधर पाटिल, शुभांग हेगड़े और रोहन नवीन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नवीन एमजी को एक विकेट मिला।
इसके जवाब में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 14.2 ओवरों में जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज एलआर चेतन एक छोर पर स्थिर रहे, जबकि दूसरे छोर पर रोहन नवीन (नाबाद 16) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
एलआर चेतन ने 48 गेंदों में तीन छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विपक्षी टीम की ओर से विजयकुमार वैशाख ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा मोनीश रेड्डी और शशि कुमार ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।