20 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशिया कप फाइनल में भारत पाकिस्तान को करारी शिकस्त देगा? : मनोहर लाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप फाइनल में भारत पाकिस्तान को करारी शिकस्त देगा? : मनोहर लाल

सारांश

करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कहना है कि एशिया कप फाइनल में भारत की जीत निश्चित है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अतीत के विजय की याद दिलाई और भारतीय टीम के अद्वितीय प्रदर्शन की उम्मीद जताई। क्या भारत एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचेगा?

मुख्य बातें

भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मुकाबला मनोहर लाल का आत्मविश्वास टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन फाइनल में जीत की उम्मीदें प्रशंसकों का जोश

करनाल, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान को करारी शिकस्त देगी।

करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने कई बार पाकिस्तान को न केवल खेल के मैदान में, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी पटकनी दी है। चाहे वह आमने-सामने की टक्कर हो या ऑपरेशन सिंदूर हो। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आज के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और पाकिस्तान को एक बार फिर मात देगी।

एशिया कप फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले देशभर में प्रशंसकों के बीच उत्साह चरम पर है। जगह-जगह भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं और हवन किए जा रहे हैं।

एशिया कप 2025 में भारत के साथ पाकिस्तान का दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों बार भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। दोनों मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और विपक्षी टीम को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया।

भारतीय टीम फाइनल में पाकिस्तान के सामने होगी। यह एशिया कप के इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब भारत और पाकिस्तान टी-20 फॉर्मेट के एशिया कप के फाइनल में खेल रहे हैं।

भारतीय प्रशंसकों के अनुसार, टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है और उसकी जीत का रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान को कम आंकने की गलती नहीं करनी चाहिए।

भारतीय फैंस को सलामी जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। दोनों ने इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। वहीं, गेंदबाजी के मोर्चे पर जसप्रीत बुमराह और स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव पर सबकी नजर रहने वाली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि खेल केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्र की भावना को जोड़ता है। भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंद्विता खेल के मैदान पर ही नहीं, बल्कि समाज में भी महत्वपूर्ण है। हमें इस मैच को एक सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए।
RashtraPress
20 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशिया कप फाइनल कब हो रहा है?
एशिया कप फाइनल 29 सितंबर को होगा।
भारतीय टीम की ताकत क्या है?
भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कैसा है?
भारत ने पिछले कई मैचों में पाकिस्तान को हराया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले