19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा?

सारांश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का मानना है कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर का भविष्य इनोवेशन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के तहत, सही योजना और तकनीक से भारत विकास के नए आयाम छू सकता है।

मुख्य बातें

भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर का भविष्य इनवोवेशन पर निर्भर है।
प्रधानमंत्री मोदी का 'विकसित भारत 2047' विजन महत्वपूर्ण है।
सड़क परियोजनाओं में सुरक्षा और संवेदनशीलता पर ध्यान दिया जाएगा।
स्वदेशी डिजाइन मॉडल अपनाने की आवश्यकता है।
भौतिक योजनाओं का पारदर्शी मूल्यांकन किया जाएगा।

नई दिल्ली, 4 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली और उद्योग भागीदारों के विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर का भविष्य इनवोवेशन आधारित, सुरक्षित और संवेदनशील सड़क योजना में निहित है।

उन्होंने रिएक्टिव कंस्ट्रक्शन से हटकर सक्रिय, इनवोवेशन-आधारित नियोजन की दिशा में बदलाव पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन के तहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, "मंत्रालय सिर्फ सड़कें नहीं बना रहा है, बल्कि ऐसे गलियारे तैयार कर रहा है जो औद्योगिक विकास, शहरी विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी और नागरिक कल्याण के इंजन के रूप में कार्य करेंगे।"

केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने आईआईटी दिल्ली और एसपीए दिल्ली के संकाय और नवप्रवर्तकों के साथ बातचीत की और कहा कि इनवोवेशन न केवल सुरक्षा में सुधार करते हैं, बल्कि भूमि अधिग्रहण चुनौतियों, शहरी यातायात भीड़, अंतिम मील की खराब कनेक्टिविटी और लागत में वृद्धि जैसी पुरानी समस्याओं से भी निपटते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिमी देशों से नकल करने के बजाय स्वदेशी डिजाइन मॉडल अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत की अनूठी भौगोलिक स्थिति, जलवायु, व्यवहार पैटर्न और जनसंख्या घनत्व के कारण एकीकृत सुरक्षा क्षेत्र, मोबिलिटी हब्स और मिश्रित उपयोग वाले सड़क गलियारे सहित अनुकूलित समाधान की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में न केवल सड़क सुरक्षा समाधान प्रदर्शित किए गए, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी, एडवांस प्लानिंग फ्रेमवर्क और कम लागत वाले, उच्च प्रभाव वाले डिजाइनों को भी दिखाया गया, जो भारत में सड़कों की परिकल्पना और निर्माण के तरीके को बदल सकते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने एक ऐसे शासन मॉडल की वकालत की, जिसमें डीपीआर तैयार करने से पहले भौतिक योजनाओं को आमंत्रित किया जाता है और पारदर्शी तरीके से उनका मूल्यांकन किया जाता है, जिससे कार्यान्वयन के लिए एक स्पष्ट मार्ग प्राप्त हो सके।

उन्होंने दोहराया कि इनवोवेशन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की भविष्य की योजना रणनीति की आधारशिला होनी चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि भारत को अपनी अनूठी भौगोलिक और सामाजिक संरचना के अनुसार अपनी योजनाएं बनानी चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजय टम्टा ने किस विषय पर चर्चा की?
अजय टम्टा ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में इनोवेशन के महत्व पर चर्चा की।
भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर किस दिशा में बढ़ रहा है?
भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर सक्रिय और इनोवेशन-आधारित नियोजन की दिशा में बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का 'विकसित भारत 2047' क्या है?
यह एक दृष्टि है जिसके तहत भारत को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले