क्या भारत कई मामलों में चीन से आगे है?: संजय निरुपम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत कई मामलों में चीन से आगे है?: संजय निरुपम

सारांश

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने राहुल गांधी की चीन और भारत की तुलना पर कहा कि भारत कई मामलों में चीन से आगे है। उन्होंने चीन की गतिविधियों की निंदा करते हुए भारत की ताकत को उजागर किया। जानें इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संजय निरुपम का क्या कहना है!

मुख्य बातें

भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा है।
भारत का निर्यात चीन से आगे बढ़ रहा है।
राहुल गांधी की टिप्पणियों पर संजय निरुपम ने तीखा जवाब दिया।
चीन की कम्युनिस्ट सरकार और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का फर्क।
बीएमसी चुनाव में शिवसेना को सफलता की उम्मीद।

मुंबई, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चीन और भारत की तुलना पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत किसी से कम नहीं है और हम कई मामलों में चीन से आगे हैं।

मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में संजय निरुपम ने कहा कि राहुल गांधी चीन की प्रशंसा कर क्या साबित करना चाहते हैं। बार-बार चीन का गुणगान कर वे भारत का अपमान कर रहे हैं और भारत को कमजोर दिखाना चाहते हैं।

चीन और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि चीन कभी-कभी गलत हरकतें करता है, जैसे कि गलवान, डोकलाम, और अरुणाचल प्रदेश में, और हर बार हमारे सैनिक उसे मुंहतोड़ जवाब देते हैं। लेकिन राहुल गांधी हमारी सेना के बहादुरीपूर्ण कार्यों को नहीं देखते, केवल चीन की चालों पर ध्यान देते हैं। इसलिए वे 'चीन के डर' को बार-बार उठाते रहते हैं और साथ ही चीन के साथ अच्छे रिश्ते भी बनाए रखते हैं।

संजय निरुपम ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत है, लेकिन भारत भी किसी से कम नहीं है। आज जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है। निर्यात के मामले में भी भारत लगभग चीन से आगे निकल चुका है।

चीन की कम्युनिस्ट सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चीन विकास में आगे है। इसका प्रमुख कारण यह है कि वहां एक कम्युनिस्ट सरकार है। वहां प्रेस और न्यायपालिका पर कोई नियंत्रण नहीं होता। हमारे यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जहां हम प्रेस और न्यायपालिका के प्रति जवाबदेह हैं। इसी कारण विकास के कई प्रोजेक्ट्स कभी-कभी इधर-उधर हो जाते हैं। फिर भी हम कई मामलों में चीन से आगे हैं।

बीएमसी चुनाव को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 10 दिनों में 51 क्षेत्रों में प्रचार किया। मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र, मुंबई, ठाणे, कल्याण, मिरा रोड, नवी मुंबई में डिप्टी सीएम पार्टी के उम्मीदवारों के साथ खड़े रहे। कहीं रोड शो, कहीं सभा, कहीं शाखा भेंट। संजय निरुपम ने कहा कि जो रिपोर्ट आ रही है, उसके अनुसार शिवसेना को इन चुनावों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि भारत और चीन के बीच की तुलना हमेशा वैसी नहीं होती, जैसी दिखती है। हमें अपने देश की ताकतों को समझना और वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूती से पेश करना आवश्यक है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय निरुपम ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार चीन की प्रशंसा कर भारत का अपमान कर रहे हैं।
भारत चीन से किन मामलों में आगे है?
भारत जनसंख्या और निर्यात के मामले में चीन से आगे निकल चुका है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले