16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत और अमेरिका का युद्ध अभ्यास एक नई रणनीति का संकेत है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत और अमेरिका का युद्ध अभ्यास एक नई रणनीति का संकेत है?

सारांश

भारत और अमेरिका का संयुक्त युद्ध अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2025' अमेरिका के अलास्का में 14 सितंबर तक चलेगा। इसमें दोनों देशों की सेनाएं आधुनिक युद्ध की तकनीकों का अभ्यास करेंगी। इस महत्वपूर्ण अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करना है।

मुख्य बातें

संयुक्त अभ्यास का महत्व आधुनिक तकनीकों का अभ्यास पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा सुरक्षा चुनौतियों का सामना बहुपक्षीय सैन्य सहयोग का विकास

नई दिल्ली, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और अमेरिका युद्ध अभ्यास के मोर्चे पर एक साथ आए हैं। दोनों देशों की सेना एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास को अंजाम देने जा रही है। यह संयुक्त युद्धाभ्यास अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं मानव रहित हवाई प्रणालियों के इस्तेमाल और इनसे निपटने के तरीकों समेत आधुनिक युद्ध का अभ्यास करेंगी।

‘युद्ध अभ्यास 2025’ में शामिल होने के लिए भारतीय सैन्य दल अमेरिका रवाना हो चुका है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय सेना की एक टुकड़ी अमेरिका के अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट के लिए रवाना हुई है। यहाँ यह अभ्यास 1 से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2025’ का यह 21वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में शामिल भारतीय सैन्य दल में मद्रास रेजीमेंट की एक बटालियन से चयनित सैनिकों को रखा गया है।

अमेरिकी सेना की ओर से आर्टिक वुल्व्स ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की 11वीं एयरबॉर्न डिवीजन के फर्स्ट बटालियन, 5वीं इन्फैंट्री रेजीमेंट “बॉबकैट्स” के जवान और अधिकारी भाग लेंगे। दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में सैनिक विभिन्न सामरिक युद्धाभ्यास और कौशलों का अभ्यास करेंगे। इनमें हेलीबोर्न ऑपरेशन, निगरानी संसाधनों एवं मानव रहित हवाई प्रणालियों का प्रयोग शामिल है। भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास में रॉक क्राफ्ट और पर्वतीय युद्ध कौशल व कैजुअल्टी इवैक्यूएशन एवं युद्धक्षेत्र चिकित्सा सहायता का अभ्यास भी किया जाएगा।

इसके अलावा, तोपखाना, विमानन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का एकीकृत प्रयोग भी इस युद्धाभ्यास में शामिल किया गया है। दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ अधिकारी संयुक्त कार्य समूहों के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें मानव रहित हवाई प्रणालियों और काउंटर-मानव रहित हवाई प्रणालियों के ऑपरेशन, सूचना युद्ध, संचार प्रणाली और रसद प्रबंधन प्रमुख हैं। इस अभ्यास का समापन संयुक्त रूप से योजनाबद्ध और क्रियान्वित सामरिक युद्धाभ्यासों के साथ होगा, जिनमें लाइव फायर अभ्यास, ऊंचाई वाले इलाकों में युद्ध परिदृश्य और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की तैयारी पर विशेष जोर रहेगा।

‘युद्ध अभ्यास 2025’ का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग, अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करना और बहु-क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाना है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में मिस्र में भी भारतीय एक अभ्यास कर रही है। यह एक बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

‘ब्राइट स्टार 2025’ नामक इस अभ्यास में विभिन्न देशों की सेनाएं भाग ले रही हैं, जिनमें भारतीय सैन्य दल भी शामिल हैं। ‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1980 में मिस्र और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इसे पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा त्रि-सेवा बहुपक्षीय अभ्यास माना जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को समझें। युद्ध अभ्यास 2025 एक रणनीतिक पहल है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युद्ध अभ्यास 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग और अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करना है।
यह अभ्यास कब और कहाँ हो रहा है?
यह अभ्यास 1 से 14 सितंबर तक अमेरिका के अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट में आयोजित किया जा रहा है।
इस अभ्यास में किस प्रकार के युद्धाभ्यास शामिल हैं?
इसमें हेलीबोर्न ऑपरेशन , निगरानी संसाधनों का प्रयोग और कैजुअल्टी इवैक्यूएशन जैसे विभिन्न युद्धाभ्यास शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले