क्या छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई?

सारांश

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब भूपेश बघेल विधानसभा में थे। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए इस मामले में क्या हो रहा है।

मुख्य बातें

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलचल पैदा की।
ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।
भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की गई।

रायपुर, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को छापेमारी की। इस समय चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया है।

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भिलाई स्थित उनके निवास पर छापा मारा। कुछ घंटों की गहन तलाशी के पश्चात चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की गई। उल्लेखनीय है कि उन्हें उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के समय कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई में पुलिस से भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की और ईडी के वाहनों को रोकने का प्रयास किया।

यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपस्थित थे। ईडी की कार्रवाई के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। विपक्ष के सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए सदन में नारेबाजी की।

कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ओर से पोस्ट में लिखा गया, "छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का उपयोग अपने पालतू की तरह कर रहे हैं। विपक्ष का जो भी नेता उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता है, उस पर छापे डलवा दिए जाते हैं।"

कांग्रेस ने इस पोस्ट में आगे लिखा, "भूपेश बघेल शुक्रवार को विधानसभा में पेड़ काटने के मुद्दे को उठाने वाले थे, उससे पहले ईडी भेज दी गई। लेकिन पीएम मोदी याद रखें, इन गीदड़ भभकियों से कांग्रेस और उसके नेता डरने वाले नहीं हैं। हम और मजबूती से आपके भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चैतन्य बघेल को क्यों गिरफ्तार किया गया?
उन्हें छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का क्या कहना है?
कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए विरोध किया है।
क्या यह गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है?
कांग्रेस का आरोप है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का एक हिस्सा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले