20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महागठबंधन के 'संकल्प पत्र' के मुख्य पृष्ठ पर सिद्दीकी की तस्वीर, लालू-सहनी साथ हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महागठबंधन के 'संकल्प पत्र' के मुख्य पृष्ठ पर सिद्दीकी की तस्वीर, लालू-सहनी साथ हैं?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी की है। इस घोषणापत्र में प्रमुख नेताओं की तस्वीरें और नारे शामिल हैं, जो चुनावी रणनीति को दर्शाते हैं। जानिए इस महागठबंधन की खास बातें और चुनावी माहौल।

मुख्य बातें

महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी की है।
मुख्य पृष्ठ पर अब्दुल बारी सिद्दीकी , लालू यादव और मुकेश सहनी की तस्वीरें हैं।
घोषणा पत्र का नाम 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को है।
मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होगा।

पटना, 28 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार का माहौल गरम हो गया है। राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरे घोषित करने के बाद अब अपना घोषणा पत्र भी पेश करने की तैयारी की है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर इस घोषणा पत्र की एक प्रति सामने आई है। यदि इसे सही माना जाए, तो इसके मुख्य पृष्ठ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकीमुकेश सहनी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव सहित अन्य नेताओं की बड़ी तस्वीरें भी मौजूद हैं।

घोषणा पत्र का नाम 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है, जिसमें तेजस्वी यादव की सबसे बड़ी तस्वीर है। मुख्य पृष्ठ पर राहुल गांधी की भी तस्वीर है, और 'चलो बिहार बिहार बदलें' का नारा देते हुए 'सम्पूर्ण बिहार का संपूर्ण परिवर्तन तेजस्वी प्रतिज्ञा तेजस्वी प्रण' लिखा हुआ है।

महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वीआईपी के अलावा वामपंथी दल भी शामिल हैं। इस महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। महागठबंधन के नेता लगातार एनडीए से सवाल पूछ रहे हैं।

इस चुनाव में राजद और कांग्रेस के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होगा।

हालांकि, एआईएमआईएम भी एक अलग गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में है और प्रशांत किशोर की जन सुराज भी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालेगा। महागठबंधन का यह प्रयास समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना होगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन का घोषणा पत्र कब जारी होगा?
महागठबंधन का घोषणा पत्र जल्दी ही जारी होने वाला है, जिसमें प्रमुख नेताओं की तस्वीरें और नारे शामिल होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण कब होगा?
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले