25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में बक्सर से आनंद मिश्रा और मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार बने भाजपा प्रत्याशी, जीत का दावा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में बक्सर से आनंद मिश्रा और मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार बने भाजपा प्रत्याशी, जीत का दावा किया?

मुख्य बातें

भाजपा ने 101 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
आनंद मिश्रा ने अपने चुनावी अभियान को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
रंजन कुमार ने भाजपा की जीत का विश्वास जताया।
युवाओं के पलायन को रोकने के लिए कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विकास और एनडीए की सरकार बनने के मुद्दे प्रमुख हैं।

पटना, 16 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। इसी संदर्भ में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस प्रकार, भाजपा ने सभी 101 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

बक्सर विधानसभा से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा के प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में आनंद मिश्रा ने कहा, "पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं इसे अच्छे से निभाऊंगा और पार्टी को जीत दिलाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "बिहार में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। बक्सर को सबसे पहले विकसित करने का काम किया जाएगा। साथ ही, युवाओं के पलायन को रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।"

मुजफ्फरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "मैं पार्टी का धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस सीट पर भाजपा जीतकर आएगी। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।"

अगिआंव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान ने कहा, "बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को महत्व देती है।"

डेहरी विधानसभा से लोजपा (रामविलास प्रत्याशी) राजीव रंजन सिंह ने कहा, "बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यहां लगातार विकास हो रहा है।"

बिहार सरकार में मंत्री हरि साहनी को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कहा, "मैंने बहुत काम किया था, फिर भी टिकट नहीं मिला, कोई बात नहीं। मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे पार्टी पर विश्वास है कि वह मुझे याद रखेगी। मैं पूरे बिहार में घूम-घूमकर एनडीए को जिताने की अपील करूंगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

विकास और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दे प्रमुख बनकर उभरे हैं।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा ने कितने प्रत्याशियों की सूची जारी की है?
भाजपा ने सभी 101 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
आनंद मिश्रा ने अपनी उम्मीदवारी पर क्या कहा?
आनंद मिश्रा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और वे जीत के लिए काम करेंगे।
रंजन कुमार ने क्या कहा?
रंजन कुमार ने कहा कि वे पार्टी का धन्यवाद करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले