28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यह चुनाव बिहार की दशा और दिशा तय करेगा? लोग बढ़-चढ़कर मतदान क्यों करें: दिनेश शर्मा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यह चुनाव बिहार की दशा और दिशा तय करेगा? लोग बढ़-चढ़कर मतदान क्यों करें: दिनेश शर्मा

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान की अपील कर रहे हैं। भाजपा और सपा के नेता दोनों अपने-अपने नजरिए से चुनाव को महत्वपूर्ण बता रहे हैं। जानें इस चुनाव का महत्व और कैसे आपका वोट बदल सकता है बिहार की किस्मत।

मुख्य बातें

बढ़-चढ़कर मतदान करें।
हर वोट महत्वपूर्ण है।
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सक्रियता आवश्यक है।
जनता का गुस्सा इस बार सत्ता परिवर्तन का कारण बन सकता है।
युवाओं और महिलाओं में उत्साह बढ़ा है।

लखनऊ, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश में भी गतिविधियाँ देखने को मिल रही हैं। लखनऊ से लेकर पटना तक विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे बिहार चुनाव में सक्रियता से भाग लें

भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने बिहार के मतदाताओं से आग्रह किया कि चुनाव में दिया गया हर वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को महान बनाने के संकल्प में जनता का योगदान है।

उन्होंने कहा, "आपका योगदान ही आपका त्याग है और इस पवित्र कार्य में आपका वोट आपकी आहुति है। यह चुनाव बिहार की दशा और दिशा तय करने वाला संकेतक बिंदु है। सभी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करें।"

शर्मा ने बिहार की जनता से कहा कि 'पहले मतदान, फिर जलपान' का पालन अवश्य करें।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में माफियातंत्र और जंगल राज के प्रतीक रहे लोग इस बार जनता के गुस्से को महसूस करेंगे। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक को मतदान करना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पहले चरण के मतदान में लोगों के उत्साह को देखते हुए दावा किया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है।

उन्होंने कहा, "लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। यह जनता के बदलाव के मूड को दर्शाता है। इस बार बिहार में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने जा रही है।"

मेहरोत्रा ने कहा कि जनता लंबे समय से बदलाव की आकांक्षा कर रही है और इस बार बड़े पैमाने पर लोग अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जो आने वाले नतीजों में बड़ा प्रभाव डालेगा।

एक तरफ भाजपा ने विकास, स्थिरता और पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लोगों से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान किया है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान क्यों महत्वपूर्ण है?
मतदान से जनता अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को व्यक्त कर सकती है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
कौन से नेता बिहार चुनाव में सक्रिय हैं?
भाजपा के दिनेश शर्मा और समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा प्रमुख नेता हैं।
मतदान में भाग लेने से क्या लाभ होता है?
मतदान से आप अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं, जो आपके मुद्दों पर ध्यान देगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले