27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार की समृद्धि के लिए छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर बना रहे: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार की समृद्धि के लिए छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर बना रहे: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चैत्र छठ पर्व पर शुभकामनाएं बांटी। उन्होंने छठी मैया के आशीर्वाद से प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

मुख्य बातें

सम्राट चौधरी ने छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेश की समृद्धि के लिए मांगा।
चैत्र छठ पर खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया।
आईआईपी का पटना में प्रस्तावित सेंटर विकास में सहायक होगा।
पीएम मोदी के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया गया।
छठ पूजा का महत्व आस्था और संस्कृति को दर्शाता है।

पटना, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के प्रमुख पर्व चैत्र छठ की शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर बना रहे।

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि चैती छठ के पावन अवसर पर पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आईआईपी का एक्सटेंशन सेंटर पटना में स्थापित करने के प्रस्ताव को मोदी सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। यह कदम बिहार में पैकेजिंग, निर्यात, स्टार्टअप और उद्योगों को एक नई दिशा देगा। यह पहल बिहार के युवाओं, उद्यमियों और उद्योग जगत के लिए कौशल विकास, नवाचार और निर्यात क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जीवन यात्रा समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की एक प्रेरक मिसाल है। साधारण परिवेश से निकलकर देश के उच्चतम पद तक पहुंचना न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि करोड़ों भारतीयों के विश्वास का प्रतीक है। हर निर्णय में जन सेवा, हर प्रयास में विकास और हर संकल्प में भारत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है। यही निरंतरता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान प्रदान करता है।

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के पटना स्थित आवास पर जाकर लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर 'खरना' के प्रसाद को ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह दिव्य क्षण आस्था, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की गहराई को अनुभव कराने वाला रहा। छठी मईया से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जय छठी मईया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बिहार के विकास में सरकार की योजनाओं का भी संकेत देता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चैत्र छठ का क्या महत्व है?
चैत्र छठ एक प्रमुख हिन्दू पर्व है जिसमें सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा की जाती है। यह पर्व समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना के लिए मनाया जाता है।
सम्राट चौधरी कौन हैं?
सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और भाजपा के नेता हैं।
बिहार में आईआईपी का क्या महत्व है?
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) का पटना में स्थापित होना बिहार के उद्योगों और युवाओं के लिए कौशल विकास और नवाचार का नया अवसर देगा।
छठ पूजा कैसे मनाई जाती है?
छठ पूजा में श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देते हैं और विशेष प्रसाद बनाते हैं, जिसमें ठेकुआ और फल शामिल होते हैं।
क्या छठ पूजा का कोई विशेष दिन होता है?
छठ पूजा मुख्य रूप से चार दिन का पर्व होता है, जिसमें खरना, संतान चौथ, और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देना शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले