20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितेश राणे ने राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन कहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितेश राणे ने राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन कहा?

सारांश

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर नितेश राणे ने राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन करार दिया। जानें इस चुनावी नतीजे का क्या असर होगा और राणे ने क्या कहा।

मुख्य बातें

एनडीए ने बिहार चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की।
राहुल गांधी पर नितेश राणे ने कटाक्ष किया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को बताया गया मुख्य कारण।
कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
मोदी सरकार की योजनाओं का ग्रामीण भारत पर सकारात्मक प्रभाव।

मुंबई, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने एक बार फिर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें पार्ट टाइम पॉलिटिशियन कहा।

राणे ने शनिवार को सिंधुदुर्ग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर अपने विचार रखे। उन्होंने एनडीए की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया। उनका कहना था कि बिहार की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी के विकास मॉडल और राष्ट्रवादी एजेंडे पर मुहर लगाई है, जो विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका है।

राणे ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और उनकी नीतियों का बिहार में व्यापक प्रभाव है। विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंच चुका है। एनडीए की यह जीत विपक्ष की सभी नकारात्मक राजनीति को ध्वस्त कर देगी।"

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से धराशायी हो गया। कांग्रेस केवल कुछ सीटों पर सिमट गई है, जो पार्टी की गिरती साख का प्रमाण है। उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें 'पार्टी टाइम राजनीतिक' कहा।

राणे ने कहा, "राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन हैं। वे कभी विदेश में होते हैं, कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं, लेकिन जनता की समस्याओं से उनका कोई वास्ता नहीं। कांग्रेस की हार राहुल की नाकामी का आईना है। वे पीएम मोदी के सामने कहीं टिकते नहीं।"

नितेश राणे ने आगे कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने ग्रामीण भारत को बदल दिया है, यही कारण है कि एनडीए लगातार जीत रही है। बिहार चुनाव के नतीजे पूरे देश के लिए एक संदेश हैं। महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार मजबूत है और आने वाले दिनों में और अधिक विकास कार्य होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का कारण क्या था?
एनडीए की जीत का मुख्य कारण पीएम मोदी का विकास मॉडल और राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था।
राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन क्यों कहा गया?
नितेश राणे ने राहुल गांधी की सक्रियता की कमी को देखते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले