14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में 'सात निश्चय-3' के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 'सात निश्चय-3' के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी?

सारांश

बिहार में वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर उपलब्ध कराने की नई योजना का ऐलान। जानिए इस पहल के पीछे की सोच और इसके लाभ।

मुख्य बातें

सात निश्चय-3 कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू है वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं।
बुजुर्गों को घर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की नई योजना है।
इससे अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी।
विशेष सेवाएं जैसे नर्सिंग, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी शामिल हैं।
लोग सुझाव देने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

पटना, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल का ऐलान किया है। 'सात निश्चय-3' कार्यक्रम के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत अब राज्य के बुजुर्गों को घर पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को अस्पतालों के चक्कर लगाने में राहत मिलेगी। सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए हमलोगों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। हमलोगों ने पूरे बिहार को अपना परिवार माना है और सबके मान और सम्मान का पूरा ख्याल रखा है। अब राज्य में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें इसे लेकर हमलोगों ने गंभीरता से कार्य प्रारंभ कर दिया है।"

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने वर्ष 2025 से 2030 के लिए राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' (इज ऑफ लिविंग) का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा उनके जीवन को और भी आसान बनाना है।

सीएम नीतीश ने कहा कि सबसे पहले हमलोगों की कोशिश है कि राज्य के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को जरूरत के समय उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसके लिए सबसे पहले नर्सिंग सहायता की सुविधा घर पर मुहैया कराई जाएगी। साथ ही, पैथोलॉजी जांच जैसे ब्लड टेस्ट भी घर पर ही किए जा सकेंगे। ब्लड प्रेशर की जांच और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी अब बुजुर्गों के घर पहुंचकर उपलब्ध होंगी। फिजियोथेरेपी की सुविधा भी घर पर दी जाएगी। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता तुरंत घर पर पहुंचाई जाएगी।

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित उपरोक्त सभी सुविधाएं उन्हें घर पर ही मिल सकें, इसे लेकर हमलोगों ने स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने हेतु और क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं, इसे चिह्नित किया जाना भी आवश्यक है। इस संबंध में अगर आप कोई विशिष्ट सुझाव देना चाहते हैं तो अपने बहुमूल्य सुझाव निम्न में से किसी एक माध्यम से दे सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से भी बचाएगा। राज्य सरकार का यह प्रयास समाज के हर वर्ग के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करेगा।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सात निश्चय-3 क्या है?
सात निश्चय-3 बिहार सरकार का एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य राज्य के विकास और नागरिकों के जीवन में सुधार करना है।
वरिष्ठ नागरिकों को कौन-कौन सी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी?
वरिष्ठ नागरिकों को नर्सिंग सहायता, ब्लड टेस्ट, ईसीजी, फिजियोथेरेपी जैसी सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
क्या यह सेवाएं सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगी?
हां, यह सेवाएं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगी।
इस पहल का उद्देश्य क्या है?
इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने से बचाना है।
क्या लोग सुझाव दे सकते हैं?
हां, लोग अपने सुझाव स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दे सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले