10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि बढ़ाई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि बढ़ाई है?

सारांश

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी की है। अब बुजुर्गों, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को 1100 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है। जानिए इस फैसले के पीछे की कहानी और इसके प्रभाव।

मुख्य बातें

बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को सहायता बढ़ी।
नीतीश कुमार ने इस निर्णय की घोषणा की।
पेंशन राशि 400 से 1100 रुपये हुई।
जुलाई से नई पेंशन राशि लागू होगी।
समाज का हर तबका इस योजना का लाभ ले सकता है।

पटना, 21 जून (राष्ट्र प्रेस)। इस साल अक्टूबर और नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले, बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राशि में वृद्धि की है। बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इस जानकारी को स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलने लगेगी। यह राशि महीने की 10 तारीख को उनके खाते में पहुंचाई जाएगी। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।"

उन्होंने आगे कहा, "वृद्धजन हमारे समाज का अनमोल हिस्सा हैं। उनका सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और आगे भी रहेगी।"

सरकार की इस घोषणा के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है। एनडीए सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करने की दिशा में नीतीश कुमार की कार्यशैली को दर्शाया है।

उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव से कहा कि अपनी अरबों की संपत्ति बेचकर लालू तेजस्वी पेंशन योजना शुरू करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?
यह योजना बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
पेंशन की राशि कितनी बढ़ाई गई है?
पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।
यह राशि कब से मिलेगी?
यह बढ़ी हुई राशि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से मिलेगी।
कौन-कौन इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
इस योजना का लाभ सभी वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं उठा सकते हैं।
इस निर्णय का समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इस निर्णय से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले