क्या बिहार में गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश हो रही है? : मदन मोहन झा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश हो रही है? : मदन मोहन झा

सारांश

बिहार में गरीबों की मतदान से वंचित करने की साजिश का आरोप कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने लगाया है। उन्होंने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम शामिल किए जा रहे हैं। क्या यह सच है? जानिए इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

बिहार में मतदान से वंचित करने की साजिश का आरोप है।
गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कई विदेशी नाम शामिल हुए हैं।
महागठबंधन की बैठकें चल रही हैं।
भाजपा पर सरकार की उपलब्धियों को छिपाने का आरोप।
कांग्रेस का एनडीए सरकार को उखाड़ने का दावा।

नई दिल्ली, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बीएलओ को बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग भी मिले हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा ने बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश हो रही है।

मदन मोहन झा ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "अगर सरकार के पास सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है तो मैं पूछता हूं कि मतदाता सूची कौन तैयार करता है? इसे किसी ने खुद से नहीं बनाया होगा बल्कि यह सरकार के अधीन ही तैयार की गई होगी, इसलिए मेरा मानना है कि यह सब बस एक प्रारंभिक तैयारी है। ये गरीब तबके के लोग हैं, जो मजदूर हैं और अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने गांवों से दूर रहते हैं। गरीब लोगों को मतदान से वंचित करने की एक साजिश हो रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "एनडीए चुनाव हार रही है और इसलिए बिहार की कानून-व्यवस्था के मुद्दे से भटकाने के लिए इस तरह का हथकंडा भी अपनाया जा रहा है ताकि वे गरीब लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर दें।"

कांग्रेस नेता ने महागठबंधन की बैठक पर कहा, "महागठबंधन की अब तक पांच बैठकें हो चुकी हैं और इसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव ने की है। उन बैठकों में सभी सदस्य मौजूद थे। मुझे लगता है कि जिस तरह से काम करना चाहिए, वो किया जा रहा है। महागठबंधन में शामिल सभी दल संतुष्ट हैं।"

बिहार में सीटों के बंटवारे पर मदन मोहन झा ने कहा, "कांग्रेस ने बिहार में सीट बंटवारे को लेकर अपनी कोई मंशा जाहिर नहीं की है। बैठक में एक बार इस बात का जिक्र जरूर हुआ है, लेकिन जब सीटों के बंटवारे की जरूरत होगी, तभी इसको उठाया जाएगा।"

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "केंद्र में पिछले 11 सालों से भाजपा की सरकार है। इस सरकार को अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए, लेकिन वे लोग उन मुद्दों को उठा रहे हैं, जिनका अब कोई मतलब नहीं है। मैं पूछता हूं कि उन्होंने देश और बिहार की जनता को क्या दिया है। चुनाव का समय है और इसलिए पीएम मोदी-सीएम नीतीश कुमार बिहार को सौगात दे रहे हैं। हालांकि, अब बिहार के लोगों का उनकी घोषणाओं से भरोसा उठ गया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार बिहार से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी नागरिकों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाए। यह मुद्दा न केवल बिहार, बल्कि समस्त भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिहार में गरीबों को मतदान से वंचित किया जा रहा है?
कांग्रेस नेता मदन मोहन झा का आरोप है कि बिहार में गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश हो रही है।
गहन मतदाता पुनरीक्षण का क्या महत्व है?
गहन मतदाता पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सही और वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों।
राष्ट्र प्रेस