1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में विकास और सुशासन की विजय हुई? एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर नेता बोले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में विकास और सुशासन की विजय हुई? एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर नेता बोले

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को नेताओं ने विकास और सुशासन की जीत बताया है। जानिए इस ऐतिहासिक जीत के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

एनडीए की ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत महिलाओं और युवाओं की भूमिका जनता का विश्वास भाजपा का 89 सीटों पर जीतना

नई दिल्ली, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत को एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन की जीत करार दिया है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बिहार की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और विकास के एजेंडे के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेहनत और सुशासन का परिणाम है। यह बड़ी जीत यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन की आकांक्षा रखती है।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की यह प्रचंड जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है। यह हर उस देशवासी की जीत है जो पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का पुराना गौरव फिर से लौटाना चाहते हैं। इस प्रचंड जन आशीर्वाद के लिए बिहार का कोटि-कोटि अभिनंदन

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि जब बिहार में चुनाव शुरू हुए थे, तो एक खास नैरेटिव बनाने का प्रयास किया गया और विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए। लेकिन बिहार की जागरूक मतदाता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया। यही कारण है कि बिहार की जनता ने एनडीए को अपार प्यार और स्नेह दिया। एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बिहार के मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और पार्टी व एनडीए को मजबूत जनादेश देने के लिए उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने एक नए सूत्र पर प्रकाश डाला- महिलाएं और युवा। महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था और समाज की रीढ़ हैं और प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

आपको बताना है कि 14 नवंबर को जारी हुए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 89 सीट जीतकर इतिहास रचा, और वे सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। दूसरे नंबर पर जदयू और तीसरे नंबर पर लोजपा (रामविलास) रही।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि बिहार में एनडीए की जीत ने विकास और सुशासन की दिशा में एक नई उम्मीद जगाई है। यह चुनावी नतीजे यह दर्शाते हैं कि जनता ने स्थिरता और विकास के लिए अपने मत दिए हैं।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में किसने जीत हासिल की?
एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
इस जीत का मुख्य कारण क्या है?
यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की वजह से है।
बिहार में महिलाओं की भूमिका पर क्या कहा गया?
मंत्री कपिल देव ने महिलाओं को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले