भाजपा के युवा प्रत्याशी बिराज बिस्वास ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए

Click to start listening
भाजपा के युवा प्रत्याशी बिराज बिस्वास ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए

सारांश

भाजपा के युवा उम्मीदवार बिराज बिस्वास ने टीएमसी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर भी सरकार की नाकामी को उजागर किया। क्या बंगाल में भाजपा का कमल खिलने वाला है?

Key Takeaways

  • बिराज बिस्वास ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए।
  • उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की नाकामी की आलोचना की।
  • शिक्षा के स्तर को भी खराब बताया।
  • बंगाल में कमल खिलने की उम्मीद जताई।
  • घुसपैठियों के चुनावी प्रभाव पर चिंता जताई।

करनदीघी, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के करनदीघी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा उम्मीदवार बिराज बिस्वास ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि मैं भाजपा का सबसे युवा प्रत्याशी हूं। उन्होंने टीएमसी और पूर्व की सभी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने जनता को धुआं, धूल और धोखा दिया है।

बिराज बिस्वास ने बताया कि इस बार लोगों में टीएमसी सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। बंगाल की जनता अब भाजपा को मौका देने के लिए तत्पर है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी टीएमसी को आड़े हाथों लिया। उनके अनुसार, छोटी बीमारियों के लिए मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजा जाता है, जो कि गरीबों के लिए संभव नहीं होता।

उन्होंने बताया कि शिक्षा का स्तर भी बहुत खराब है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को बुलाकर खिचड़ी और अंडा देकर घर भेज दिया जाता है। कानून व्यवस्था को लेकर बिराज बिस्वास ने कहा कि बंगाल में जंगलराज का माहौल है। एक छोटे से मुकदमे के लिए भी टीएमसी के नेताओं की मदद लेनी पड़ती है। थाना प्रभारी भी टीएमसी के अधीन काम करता है।

उन्होंने एसआईआर के संदर्भ में कहा कि उनके दादा का निधन छह साल पहले हुआ था, लेकिन चुनाव के दौरान वह वोट डालते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया कि एसआईआर के माध्यम से इन समस्याओं को समाप्त किया गया है। घुसपैठिए चुनाव को प्रभावित करते हैं और इससे स्थानीय मुसलमान भी परेशान हैं।

यूजीसी के बारे में उन्होंने कहा कि यूसीसी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। यह कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बंगाल में कमल खिलने वाला है।

Point of View

NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

बिराज बिस्वास कौन हैं?
बिराज बिस्वास भाजपा के युवा उम्मीदवार हैं जो करनदीघी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।
टीएमसी पर बिराज बिस्वास ने क्या आरोप लगाए?
उन्होंने टीएमसी पर जनता को धुआं, धूल और धोखा देने का आरोप लगाया है।
बिराज बिस्वास ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में क्या कहा?
उन्होंने बताया कि छोटी बीमारियों के लिए मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजा जाता है, जो गरीबों के लिए संभव नहीं है।
बंगाल में कानून व्यवस्था पर बिराज बिस्वास का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि बंगाल में जंगलराज चल रहा है और टीएमसी के नेताओं की मदद के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता।
यूसीसी के बारे में बिराज बिस्वास की राय क्या है?
उन्होंने कहा कि यूसीसी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और यह सभी के लिए समान होना चाहिए।
Nation Press