बीआरएलपीएस भर्ती: एमआईएस कंसल्टेंट के 5 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल

Click to start listening
बीआरएलपीएस भर्ती: एमआईएस कंसल्टेंट के 5 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल

सारांश

बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसायटी (बीआरएलपीएस) ने 5 एमआईएस कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 5 अप्रैल है। जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

Key Takeaways

  • बीआरएलपीएस ने 5 एमआईएस कंसल्टेंट पदों के लिए भर्ती शुरू की है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है।
  • सैलरी 55,000 रुपए प्रति माह होगी।
  • योग्यता में संबंधित डिग्री और अनुभव शामिल हैं।
  • आवेदन शुल्क 100 रुपए है।

पटना, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसायटी (बीआरएलपीएस) में शामिल होने की चाह रखने वालों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (बीआरएलपीएस) ने मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) कंसल्टेंट के लिए कुल 5 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीआरएलपीएस द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है।

इन 5 पदों में 2 पद एमआईएस कंसल्टेंट (ईआरपी) और 3 पद एमआईएस कंसल्टेंट (प्रोग्रामर) के हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद के अनुसार एमसीए/एमएससी आईटी या आईटी/सीएस में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है, जबकि सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 61 वर्ष है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 55,000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो कि 100 रुपए निर्धारित किया गया है। ध्यान दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद ही आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लेना न भूलें।

Point of View

NationPress
29/03/2026

Frequently Asked Questions

बीआरएलपीएस में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी जानकारी भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष है, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 61 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन मेरिट, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
Nation Press