क्या चीन समग्र अफगान जनता के प्रति मैत्रीपूर्ण कूटनीति जारी रखेगा?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि चीन समग्र अफगान जनता के प्रति मैत्रीपूर्ण कूटनीति बनाए रखेगा और विभिन्न क्षेत्रों में चीन और अफगानिस्तान के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने का समर्थन करता है।
रूस द्वारा अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को औपचारिक मान्यता देने के संदर्भ में पूछे गए सवालों के उत्तर में प्रवक्ता ने यह जानकारी साझा की।
माओ निंग ने कहा कि चीन रूस और अफगान अंतरिम सरकार के बीच संबंधों में नए विकास का स्वागत करता है। पारंपरिक रूप से अफगानिस्तान के मित्र देश के रूप में, चीन का मानना है कि अफगानिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग नहीं करना चाहिए।
प्रवक्ता ने बताया कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा अफगान अंतरिम सरकार के साथ संवाद को मजबूत करने का समर्थन करता है। अफगान सरकार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं का सक्रियता से उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, और चीन अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और विकास में सहायता देने का भी आश्वासन देता है। चीन अफगानिस्तान में हिंसक आतंकवादी शक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि में सकारात्मक योगदान देने का समर्थन करता है। चाहे अफगानिस्तान की आंतरिक या बाहरी परिस्थितियों में कोई भी परिवर्तन आए, चीन और अफगानिस्तान के बीच राजनयिक संबंध कभी भी बाधित नहीं हुए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)