पेइचिंग में चीन के पहले टैप डांस नाटक ताशी श्याचुओ का भव्य प्रीमियर

Click to start listening
पेइचिंग में चीन के पहले टैप डांस नाटक ताशी श्याचुओ का भव्य प्रीमियर

सारांश

चीन का पहला टैप डांस नाटक 'ताशी श्याचुओ' हाल ही में पेइचिंग में प्रस्तुत हुआ। यह नाटक न केवल तिब्बती सांस्कृतिक विरासत को जीता है, बल्कि शीत्सांग के विभिन्न जातीय समूहों के बीच भाईचारे की कहानी भी सुनाता है।

Key Takeaways

  • ताशी श्याचुओ नाटक चीन का पहला टैप डांस नाटक है।
  • यह ल्हात्से तुइश्येइ नृत्य को दर्शाता है।
  • 28 मार्च को दासों की मुक्ति की वर्षगांठ है।
  • नाटक में दो मुख्य पात्र हैं: 'ताशी' और 'श्याचुओ'।
  • यह नाटक शीत्सांग की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है।

बीजिंग, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन के पहले टैप डांस नाटक ताशी श्याचुओ का प्रीमियर 28 और 29 मार्च को पेइचिंग के सेंट्रल ओपेरा हाउस में हुआ। यह नाटक न केवल राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत ल्हात्से तुइश्येइ नृत्य को मंच पर प्रस्तुत करता है, बल्कि पेइचिंग और शीत्सांग के कलाकारों के सामूहिक प्रदर्शन के माध्यम से नए युग में शीत्सांग के विभिन्न जातीय समूहों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे की कहानी भी सुनाता है।

तिब्बती भाषा में 'ताशी श्याचुओ' का अर्थ 'शुभ नृत्य' है और इसमें दो प्रमुख पात्रों, 'ताशी' और 'श्याचुओ' के नाम शामिल हैं। यह नाटक दो पीढ़ियों और शीत्सांग के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है, जो नए युग में शीत्सांग के विभिन्न जातीय समूहों के बीच सहयोग और भाईचारे की एक मार्मिक कहानी प्रस्तुत करता है।

तुइश्येइ तिब्बती टैप नृत्य है, और ल्हात्से तुइश्येइ का इतिहास 700 वर्षों से अधिक पुराना है, जो शीत्सांग के सबसे प्रमुख लोक नृत्यों में से एक है।

यह महत्वपूर्ण है कि 28 मार्च शीत्सांग में दस लाख दासों की मुक्ति की वर्षगांठ है। नृत्य नाटक के निर्देशक और ल्हासा गीत एवं नृत्य मंडली के प्रमुख वेई तोंग ने कहा कि इस नृत्य नाटक का प्रीमियर इसी दिन होना था, जो विशेष महत्व रखता है।

जानकारी के अनुसार, प्रीमियर के बाद, यह नृत्य नाटक चीन के विभिन्न स्थानों का दौरा करने और अंतरराष्ट्रीय अवसरों का पता लगाने की योजना बना रहा है, ताकि सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए नए युग में शीत्सांग के विकास की कहानी को साझा किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि विभिन्न जातीय समूहों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे को भी दर्शाता है। यह नृत्य नाटक निश्चित रूप से सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देगा।
NationPress
03/04/2026

Frequently Asked Questions

ताशी श्याचुओ का क्या अर्थ है?
ताशी श्याचुओ का अर्थ तिब्बती भाषा में 'शुभ नृत्य' है।
यह नाटक कब प्रदर्शित हुआ?
यह नाटक 28 और 29 मार्च को पेइचिंग में प्रदर्शित हुआ।
इस नाटक का उद्देश्य क्या है?
यह नाटक विभिन्न जातीय समूहों के बीच सहयोग और भाईचारे की कहानी को प्रदर्शित करता है।
तुइश्येइ नृत्य का इतिहास कितना पुराना है?
तुइश्येइ नृत्य का इतिहास 700 वर्षों से अधिक पुराना है।
इस नाटक का भविष्य क्या है?
प्रीमियर के बाद, यह नाटक चीन के विभिन्न स्थानों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों का दौरा करने की योजना बना रहा है।
Nation Press