क्या अगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुँच गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुँच गया?

सारांश

बीजिंग, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अगस्त 2025 में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब 22 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गया। यह आंकड़ा जुलाई के अंत के मुकाबले 29 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर अधिक है। जानिए इसके पीछे के कारण और इसके अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

मुख्य बातें

चीन का विदेशी मुद्रा भंडार अगस्त 2025 में 33 खरब 22 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचा।
जुलाई के अंत के मुकाबले 29 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर अधिक।
अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट आई।
वैश्विक वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में वृद्धि हुई।
चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है।

बीजिंग, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन ब्यूरो द्वारा 7 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब 22 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया। यह आंकड़ा जुलाई के अंत की तुलना में 29 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर अधिक है।

ब्यूरो के संबंधित विभाग के प्रमुख ने बताया कि अगस्त 2025 में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट देखी गई, जबकि वैश्विक वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में सामान्य रूप से वृद्धि हुई। यह प्रवृत्ति मौद्रिक नीति संबंधी अपेक्षाओं और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के व्यापक आर्थिक आंकड़ों जैसे कारकों से प्रभावित रही। विनिमय दर रूपांतरण और परिसंपत्ति मूल्यों में उतार-चढ़ाव के इस संयुक्त प्रभाव के कारण अगस्त माह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हो रही है।

अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है और मजबूत लचीलापन तथा जीवंतता प्रदर्शित कर रही है। यही कारण है कि विदेशी मुद्रा भंडार की बुनियादी स्थिरता को बनाए रखने के लिए पर्याप्त समर्थन मिल रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन का विदेशी मुद्रा भंडार क्या है?
चीन का विदेशी मुद्रा भंडार वह राशि है जो देश ने विदेशी मुद्रा में जमा की है। यह देश की आर्थिक स्थिति का एक महत्वपूर्ण संकेतक है।
अगस्त 2025 में चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का क्या कारण है?
अगस्त में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट और वैश्विक वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में वृद्धि के कारण चीन का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा।
क्या चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर है?
हां, वर्तमान में चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है, जो विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 7 घंटे पहले
  8. 7 घंटे पहले