6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनपीसी स्थायी समिति के अध्यक्ष ने स्विट्जरलैंड की यात्रा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनपीसी स्थायी समिति के अध्यक्ष ने स्विट्जरलैंड की यात्रा की?

सारांश

चीन के एनपीसी स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने स्विट्जरलैंड की यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण वार्ताएं की। उन्होंने वहां के नेताओं के साथ संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए आयामों पर चर्चा की। जानिए इस यात्रा के मुख्य पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

चीन और स्विट्जरलैंड के बीच 75 वर्षों का राजनैतिक संबंध।
आपसी सम्मान और भरोसे का महत्व।
स्विट्जरलैंड का बहुपक्षीय सहयोग में योगदान।
हंगरी के साथ सहयोग के नए अवसर।
बेल्ट एंड रोड पहल के अंतर्गत साझेदारी।

बीजिंग, 31 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। स्विस संघीय विधानसभा की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष माजा रेनिकर और राज्य परिषद के अध्यक्ष एंड्रिया कारोनी के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने 28 से 31 जुलाई तक स्विट्जरलैंड की एक आधिकारिक मैत्रीपूर्ण यात्रा की।

चाओ लची ने रेनिकर और कारोनी के साथ बातचीत के दौरान कहा कि स्विट्जरलैंड उन पहले पश्चिमी देशों में से एक है, जिन्होंने चीन लोक गणराज्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। पिछले 75 वर्षों में, दोनों देशों ने समानता, नवाचार और जीत-जीत के आधार पर सहयोग की भावना को विकसित किया है, जिससे विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं, विकास के विभिन्न चरणों और आकार के देशों के बीच सहयोग का एक आदर्श स्थापित हुआ है। चीन स्विट्जरलैंड के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने और चीन-स्विट्जरलैंड अभिनव रणनीतिक साझेदारी के उच्च-स्तरीय विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

चाओ लची ने कहा कि आपसी सम्मान और विश्वास चीन-स्विट्जरलैंड संबंधों के दीर्घकालिक और स्थिर विकास के लिए एक महत्वपूर्ण आधार हैं। एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करना, चीन-स्विट्जरलैंड आदान-प्रदान में एक मूल्यवान अनुभव और सही दिशा है।

रेनिकर ने बताया कि इस वर्ष स्विट्जरलैंड और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। आपसी सम्मान, खुलेपन और सद्भावना के आधार पर, स्विट्जरलैंड-चीन संबंध लगातार विकसित हुए हैं और फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं। स्विस संघीय परिषद, चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस के साथ सहयोग को मजबूत करते हुए दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के उन्नयन और सतत विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

कारोनी ने कहा कि स्विट्जरलैंड और चीन दोनों संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन करते हैं और बहुपक्षवाद को दृढ़ता से बनाए रखते हैं। चीन के साथ सहयोग को मजबूत करना स्विट्जरलैंड के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। स्विस संघीय परिषद, चीन के साथ आदान-प्रदान और संवाद को और मजबूत करने, आपसी समझ बढ़ाने और साझा विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हंगरी के संसद के अध्यक्ष कोवर लास्जलो के निमंत्रण पर चाओ लची ने 24 से 28 जुलाई तक हंगरी की यात्रा की। बुडापेस्ट में, उन्होंने हंगरी के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद के अध्यक्ष के साथ अलग-अलग मुलाकात की।

हंगरी के राष्ट्रपति सुल्योक तमस के साथ मुलाकात में चाओ लची ने कहा कि पिछले साल मई में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हंगरी की राजकीय यात्रा की और चीन-हंगरी संबंधों को नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया। चीन, बेल्ट एंड रोड प्रस्ताव के समान निर्माण की पहल को हंगरी की "पूर्व की ओर खुलने" की रणनीति के साथ जोड़ना चाहता है। चीन उच्च गुणवत्ता में हंगरी-सर्बिया रेलवे आदि मुख्य परियोजनाओं का निर्माण करेगा, ताकि जनता के बीच मित्रता बढ़ सके।

सुल्योक ने कहा कि बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण में शामिल होना हंगरी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हंगरी-सर्बिया रेलवे, दोनों पक्षों के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का एक उदाहरण है। आशा है कि दोनों पक्ष लगातार हरित ऊर्जा, एआई, डिजिटल अर्थव्यवस्था, संस्कृति, युवा और शिक्षा आदि में सहयोग बढ़ाएंगे।

उधर, हंगरी के प्रधानमंत्री ओर्बन विक्टर के साथ मुलाकात में चाओ लची ने कहा कि चीन हंगरी के साथ आपसी समर्थन मजबूत करना चाहता है। चीन, हंगरी के और अधिक श्रेष्ठ कृषि उत्पादों के चीनी बाजार में प्रवेश करने का स्वागत करता है। आशा है कि हंगरी निवेश करने में चीनी उद्यमों को नीतिगत समर्थन और सुरक्षा देगा।

ओर्बन ने कहा कि चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग करना हंगरी का रणनीतिक चुनाव है। इससे हंगरी को तकनीक के विकास और बाजार के विस्तार में अहम अवसर मिलेंगे।

कोवर के साथ मुलाकात में चाओ लची ने कहा कि एनपीसी हंगरी के संसद के साथ आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है, ताकि चीन-हंगरी संबंधों के उच्च स्तरीय विकास में योगदान किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह यात्रा चीन और स्विट्जरलैंड के बीच की गहरी संबंधों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सहयोग केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और तकनीकी विकास में भी सहायक होगा।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाओ लची की स्विट्जरलैंड यात्रा का उद्देश्य क्या था?
चाओ लची की यात्रा का मुख्य उद्देश्य चीन और स्विट्जरलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करना और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा करना था।
इस यात्रा के दौरान किन नेताओं से मुलाकात हुई?
इस यात्रा के दौरान चाओ लची ने स्विस संघीय विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात की।
स्विट्जरलैंड और चीन के बीच सहयोग के क्या पहलू हैं?
दोनों देशों के बीच सहयोग में व्यापार, तकनीक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले