13 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने कुवैत की यात्रा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने कुवैत की यात्रा की?

सारांश

चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग की कुवैत यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों में नई संभावनाओं का द्वार खोला है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। जानिए इस यात्रा की प्रमुख बातें और चीन-कुवैत के बीच सहयोग की नई दिशा।

मुख्य बातें

हानचंग ने कुवैत की यात्रा के दौरान प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।
चीन-कुवैत संबंधों की मजबूती पर जोर दिया गया।
बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं।
कुवैत खाड़ी सहयोग संघ के रोटेटिंग अध्यक्ष के रूप में सहयोग का विस्तार।
चीन और कुवैत के बीच व्यापारिक संबंधों में वृद्धि की संभावनाएं।

बीजिंग, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल खलेद अल-साबाह के निमंत्रण पर 1 से 2 नवंबर को कुवैत की औपचारिक यात्रा की।

कुवैत सिटी में उन्होंने क्रमशः अमीर शेख मिशअल अल-अहमद, युवराज शेख साबाह अल-खलेद और प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुलाह से भेंट की।

अमीर शेख मिशअल से भेंट के समय हानचंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से स्नेहपूर्ण अभिवादन और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा चीन-कुवैत मित्रता को संजोकर रखता है और दोनों देशों के संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय कमेटी के चौथे पूर्णाधिवेशन ने चौतरफा सुधार गहराने और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने का स्पष्ट संदेश भेजा। यह चीन-कुवैत संबंध बढ़ाने के लिए अच्छे मौके लाएगा। उम्मीद है कि कुवैत खाड़ी सहयोग संघ के रोटेटिंग अध्यक्ष के नाते इसके लिए और सकारात्मक प्रभाव लाएगा।

शेख अमीर ने हानचंग से राष्ट्रपति शी को अभिवादन पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि कुवैत राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहल की प्रशंसा और समर्थन करता है। कुवैत चीन के साथ बेल्ट एंड रोड का सह निर्माण करने, संबंधित द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेज लागू करने और चीन-कुवैत संबंध अधिक ऊंचे स्तर पर बढ़ाने को तैयार है। कुवैत खाड़ी सहयोग संघ के देशों तथा अरब देशों और चीन का सहयोग नए स्तर पर बढ़ाने का उत्सुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान मिलेगा।

RashtraPress
13 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हानचंग की कुवैत यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या था?
हानचंग की कुवैत यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और सहयोग के नए अवसरों की पहचान करना था।
कुवैत के नेताओं से हानचंग की मुलाकात में क्या चर्चाएं हुईं?
हानचंग ने कुवैत के नेताओं से मुलाकात के दौरान चीन-कुवैत संबंधों को मजबूत करने और बेल्ट एंड रोड पहल पर चर्चा की।
क्या कुवैत चीन के साथ और सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है?
हाँ, कुवैत चीन के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार है, विशेषकर द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों के कार्यान्वयन के प्रति।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले