27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम: सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम: सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाया

सारांश

सीएम मोहन यादव ने सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीधी के कलेक्टर और गुना के एसपी को हटा दिया। यह कार्रवाई जनता की शिकायतों के आधार पर की गई है।

मुख्य बातें

सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर और एसपी को हटाया।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया।
जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीधी, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीधी के कलेक्टर और गुना के एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के आधार पर कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक और पोस्ट में बताया कि गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को सही नहीं मानते हुए अंकित सोनी को भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके पहले, सीएम ने एक्स पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक शासन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और अभिनंदन।

उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य के साथ देश की प्रतिष्ठा हर क्षेत्र में बढ़ी है। हमें आपके नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम मोहन यादव ने किन अधिकारियों को हटाया?
सीएम मोहन यादव ने सीधी के कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को हटाया।
यह कार्रवाई क्यों की गई?
यह कार्रवाई जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के आधार पर की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले