9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कॉनकोर में मैनेजर के 10 पदों पर आवेदन करने का सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि 16 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कॉनकोर में मैनेजर के 10 पदों पर आवेदन करने का सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि 16 अप्रैल

सारांश

कॉनकोर ने मैनेजर के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल तक आवेदन करें। यह एक सुनहरा अवसर है!

मुख्य बातें

कॉनकोर में 10 मैनेजर पदों के लिए भर्ती।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल ।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष ।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल।
सैलरी 50,000 से 1,80,000 रुपए प्रति माह।

नई दिल्ली, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सेवा प्रदाता, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। कॉनकोर ने मैनेजर के लिए 10 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

कॉनकोर द्वारा निर्धारित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करें।

कॉनकोर की तरफ से जारी की गई भर्ती में मैनेजर (ई3), डिप्टी मैनेजर (ई2), और असिस्टेंट मैनेजर (ई1) जैसे पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएट की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही, अन्य आवश्यक योग्यताएं भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, पिछले तीन वर्षों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 50,000 से 1,80,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले कॉनकोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर पद से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें।

सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को आवेदन के साथ अटैच करें और आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'सीनियर जनरल मैनेजर (एचआर), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनएसआईसी एमडीबीपी बिल्डिंग, तीसरी मंजिल, ओखला औद्योगिक एस्टेट, नई दिल्ली 110076' के पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कॉनकोर में मैनेजर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।
कॉनकोर में कितने मैनेजर पदों के लिए भर्ती हो रही है?
कॉनकोर में 10 मैनेजर पदों के लिए भर्ती हो रही है।
क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
नहीं, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग , इंटरव्यू , और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले