29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक बयानों से ललन सिंह ने उठाई आवाज़?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक बयानों से ललन सिंह ने उठाई आवाज़?

सारांश

जनता दल यूनाइटेड के नेता ललन सिंह ने कांग्रेस के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों की आलोचना की है। उन्होंने कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश पर राज करने का सपना देखने के लिए उपयुक्त नहीं है। जानें इस पर और क्या कहा गया।

मुख्य बातें

कांग्रेस की संस्कृति पर ललन सिंह की आलोचना।
प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेने की आवश्यकता।
नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
बिहार के नेताओं की उपलब्धि की सराहना।

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कांग्रेस पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों की आलोचना की है। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि यही कांग्रेस के नेताओं की संस्कृति है। वे इसी संस्कृति के साथ देश पर राज करने का सपना देख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमने उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेने के लिए कहा था। उन्हें टिप्स लेने चाहिए कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी जनता का विश्वास जीतते हैं।"

कांग्रेस के कथित 'वोट चोरी' के आरोपों पर ललन सिंह ने कहा, "उन्हें जनता का विश्वास नहीं मिल रहा है। इसलिए वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जिसका असल मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।"

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नितिन नवीन को बहुत-बहुत बधाई। वह युवा हैं, मेहनती हैं, और बिना पब्लिसिटी के संगठन का काम गंभीरता से करते हैं। इसलिए उनकी पहचान एक अच्छे संगठनकर्ता के रूप में हुई है और भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है।"

ललन सिंह ने कहा कि हम आशा करते हैं कि जिस तरह वे अब तक अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करते आए हैं, उसी तरह आगे भी करेंगे।

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के नेता अशोक चौधरी ने कहा, "यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य के किसी नेता का इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनना गर्व की बात है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि अपने कार्यकाल के दौरान, वे अपनी समझदारी, विनम्रता और लगन से पूरे देश में बीजेपी के संगठनात्मक प्रभाव को मजबूत करेंगे।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस के नारों पर ललन सिंह ने क्या कहा?
ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की यही संस्कृति है, जो देश पर राज करने के लिए उपयुक्त नहीं है।
क्या ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेने की बात कही?
जी हां, ललन सिंह ने कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेने की सलाह दी है।
नितिन नबीन के बारे में ललन सिंह ने क्या कहा?
ललन सिंह ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले