28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लेंगे जीतू पटवारी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लेंगे जीतू पटवारी?

सारांश

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला 'नवसृजन संकल्प' में जीतू पटवारी ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी।

मुख्य बातें

कांग्रेस संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रियता विचारधारा का प्रचार जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष कार्यकर्ताओं की भूमिका

ग्वालियर 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना उनका प्रमुख संकल्प है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर-चंबल संभाग की एक दिवसीय कार्यशाला 'नवसृजन संकल्प' के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा न्याय की विचारधारा है। यह धर्मनिरपेक्षता, प्रेम, करुणा, दयालुता, एकजुटता और सामाजिक न्याय पर आधारित है। हम इस विचारधारा को अंतिम सांस तक, घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नवसृजन संकल्प शिविर का उद्देश्य संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करना है। पंचायत स्तर, वार्ड स्तर और बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय, संवेदनशील और संघर्षशील बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। संगठन सर्वोपरि है और संगठन की मजबूती से ही जनता की आवाज को मजबूती मिलती है।

इस प्रशिक्षण शिविर में ग्वालियर-चंबल संभाग के राज्यसभा सांसद, कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मिलकर पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठन निर्माण, कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं की लड़ाई मजबूती से लड़ें और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजना जाटव, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, लाखन सिंह यादव सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राजनीतिक परिदृश्य में उनकी उपस्थिति को दृढ़ करने का एक प्रयास भी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह संकल्प वास्तव में जमीनी स्तर पर प्रभाव डाल सकेगा या नहीं।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है।
जीतू पटवारी का क्या कहना है?
जीतू पटवारी ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले